Manoj Tiwari Sawan Song: मनोज तिवारी का सावन स्पेशल धमाका, ‘हर दम बोल शिव बम बम’ बना नया भोजपुरी भक्ति एंथम
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 22 Jul 2025 6:17 PM
Manoj Tiwari Sawan Song Har Dam Bola Shiv Bam Bam
Manoj Tiwari Sawan Song: भोजपुरी स्टार और सांसद मनोज तिवारी का नया सावन भक्ति गीत 'हर दम बोल शिव बम बम' रिलीज हो गया है. जानिए गाने से जुड़ी सभी जानकारी और टीम डिटेल्स.
Manoj Tiwari Sawan Song: भोजपुरी इंडस्ट्री के सुपरस्टार और बीजेपी सांसद मनोज तिवारी एक बार फिर अपने फैंस के लिए भक्ति की सौगात लेकर आए हैं. सावन के पावन महीने में उनका नया भक्ति गीत ‘हर दम बोल शिव बम बम’ रिलीज हो चुका है. यह गाना 21 जुलाई की शाम साउंड्स ओजी भोजपुरी यूट्यूब चैनल पर लॉन्च किया गया और रिलीज होते ही इसने दर्शकों का ध्यान खींचा. ऐसे में आइए इस बेहतरीन गाने के बारे में सबकुछ बताते हैं.
‘हर दम बोल शिव बम बम’ गाने की खासियत
मनोज तिवारी की आवाज में महादेव को समर्पित यह डांस भक्ति गीत ‘हर दम बोल शिव बम बम’ शिवभक्तों के लिए एक खास भेंट है. गाने में सिर्फ मनोज तिवारी ही नजर आ रहे हैं, जो भक्ति में लीन होकर झूमते हैं और अपने पुराने भोजपुरिया रंग में दिखाई देते हैं. गाने के बोल प्रफुल्ल तिवारी ने लिखे हैं, जबकि इसका मधुर संगीत दिया है मधुकर आनंद ने.
इस भक्ति गीत की संकल्पना सुरभि तिवारी की है और निर्देशन सागर जैक ने किया है. वहीं इस म्यूजिक वीडियो को साक्षी झुनझुनवाला ने प्रोड्यूस किया है और इसे इवा प्रोडक्शन एंड सांविका फिल्म्स के बैनर तले बनाया गया है.
पहले ‘सिंदूर की ललकार’ भी छाया
इससे पहले मई 2025 में मनोज तिवारी का देशभक्ति गीत ‘सिंदूर की ललकार’ रिलीज हुआ था, जो ‘ऑपरेशन सिंदूर’ पर आधारित था और दर्शकों ने उसे भी काफी पसंद किया था.
अब सावन के इस मौके पर ‘हर दम बोल शिव बम बम’ शिवभक्तों के लिए एक जोशीला और भक्तिपूर्ण तोहफा है, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है.
यह भी पढ़े: Somari Karelu Song: सावन में कल्लू का धमाका, ‘सोमारी करेलू’ गाने ने दिखाया भाभी-ननद का प्यारा रिश्ता
यह भी पढ़े: Neeli Peeli Choodi Song: ‘नीली पीली चूड़ी’ और ‘देवघर के राजा’ बने सावन के हिट एंथम, फैंस हुए दीवाने
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










