Khesari Lal Yadav: गाना कमरिया लॉलीपॉप ने बनाया नया रिकॉर्ड, आपने देखा क्या?

Khesari Lal Yadav: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘राजाराम’ का डांस नंबर ‘कमरिया लॉलीपॉप’ हाल ही में रिलीज हुआ है. यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है.
Khesari Lal Yadav: सुपरस्टार खेसारी लाल यादव की नई फिल्म ‘राजाराम’ का डांस नंबर ‘कमरिया लॉलीपॉप’ हाल ही में रिलीज हुआ है. यह गाना सारेगामा हम भोजपुरी यूट्यूब चैनल और प्रमुख म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर उपलब्ध है. इस पार्टी ट्रैक को खेसारी लाल यादव और शिल्पी राज ने अपनी आवाज दी है. गाने में खेसारी लाल यादव के साथ डांसिंग क्वीन नम्रता मल्ला अपनी शानदार परफॉर्मेंस से दर्शकों का दिल छू रही हैं.
गाने के बोल प्रकाश बारूद ने लिखे हैं, जबकि संगीत विनय विनायक का है. इसके संगीतकार के आर के यादव हैं, निर्देशन सूरज कटोच का है और कोरियोग्राफी गीता टम्टा ने की है. फिल्म ‘राजाराम’ को टेक्नीशियन फिल्म फैक्ट्री के बैनर तले बनाया गया है, जिसके निर्देशक पराग पाटिल हैं, और निर्माता पराग पाटिल और आर आर प्रिंस हैं.
कमरिया लॉलीपॉप ने नया रिकॉर्ड बनाया
भोजपुरी गाना कमरिया लॉलीपॉप ने नया रिकॉर्ड बनाया है. इस गाने को 5 मिलियन से अधिक लोग देख चुके हैं. अभी यह गाना खूब सुना जा रहा है. अगर अपने भी अभी तक इस गाने को नहीं देखा और सुना है तो यहां देख सकते हैं.
यहां देखें वीडियो-
Also Read: Bhojpuri Adda: आकांक्षा पुरी और खेसारी लाल का ‘लटक जईब’ स्टाइल, वर्कआउट वीडियो पर मच गई चर्चा
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










