Khesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah: खेसारी लाल का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’ हुआ रिलीज, पूल में एक्ट्रेस संग रोमांस करते दिखे एक्टर

खेसारी लाल यादव का नया गाना ‘ए राजा धईले रहs’, फोटो- इंस्टाग्राम
Khesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah:खेसारी लाल यादव के फैंस उनके नये गाने ‘ए राजा धईले रहs’ का इंतजार कर रहे थे और आज ये सॉन्ग रिलीज हो गया. ये एक रोमांटिक गाना है, जो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है.
Khesari Lal Yadav New Song Ae Raja Dhailae Rah: भोजपुरी सुपरस्टार खेसारी लाल यादव अपने नये सॉन्ग ‘ए राजा धईले रहs’ को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. सॉन्ग का पोस्टर शेयर कर उन्होंने दर्शकों की धड़कने बढ़ा दी. उन्होंने गाने का टीजर जारी कर इंटरनेट पर आग लगा दिया. टीजर ऐसा है कि इससे फैंस की नजरें नहीं हटेगी. ये एक रोमांटिक गाना है, जिसमें ट्रेंडिग स्टार का अंदाज काफी जबरदस्त दिख रहा है. पूरा गाना रिलीज हो गया है, जो सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा रहा है.
‘ए राजा धईले रहs’ गाना हुआ रिलीज
ट्रेंडिग स्टार खेसारी लाल यादव ने अपने नये सॉन्ग ‘ए राजा धईले रहs’ का टीजर जारी कर फैंस की एक्साइटमेंट बढ़ा दी है. सॉन्ग में खेसारी एक्ट्रेस संग पानी में रोमांस कर रहे हैं. दोनों स्विमिंग पूल में रोमांस कर रहे हैं और डांस भी कर रहे हैं. एक्ट्रेस ने येलो और ब्लैक कलर का नाइट गाउन पहना हुआ है, जिसमें वह काफी ग्लैमरस लग रही है. सॉन्ग को खेसारी और नेहा राज ने अपनी आवाज से सजाया है. गाने का म्यूजिक श्याम सुंदर और लिरिक्स यादव लालू ने दिया है. बाकी डिटेल्स आपको बताते हैं-
- एडिटर- प्रकाश प्रजापति
- डायरेक्टर- पंकज सोनी
- कोरियोग्राफर- मोनू श्रीवास्तव
- डीओपी- अरमान सिंह और निरंजन राज
- मेकअप-विजय कुमार बिक्कू
- ए राजा धईले रहs- वीवाईआरएलभोजपुर यूट्यूब चैनल
गाने पर यूजर्स बोले- वाह कुछ अलग बा तबाही
‘ए राजा धईले रहs’ सॉन्ग पर कमेंट करते हुए एक मीडिया यूजर ने लिखा, वाह कुछ अलग बा तबाही. एक यूजर ने लिखा, सुपर हिट सॉन्ग हैं भैया. एक यूजर ने लिखा, यह भी गाना नंबर वन पर ट्रेन जानी चाहिए खेसारी फैंस. एक यूजर ने लिखा, बवाल गाना है भाई लोग. एक यूजर ने लिखा, क्या गाना बनाया है खेसारी भैया ने. एक यूजर ने लिखा, आ गया सबसे जबरदस्त गाना खेसारी भैया का.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










