नया गाना ‘चाय पियावतानी दूध के’ रिलीज, पल्लवी संग विक्टर यादव की केमिस्ट्री हुई वायरल

Updated:
विज्ञापन
Chai Piyawatani Dudh Ke Song

चाय पियावतानी दूध के

Chai Piyawatani Dudh Ke Song: सृष्टि भारती का नया गाना ‘चाय पियवतनी दूध के’ रिलीज पल्लवी सिंह की जबरदस्त अदाओं और बेहतरीन म्यूजिक ने इस गाने को बनाया शानदार.

विज्ञापन

Chai Piyawatani Dudh Ke Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में एक और नया गाना ‘चाय पियावतानी दूध के’ रिलीज हो चुका है, जिसे लोग खूब पसंद कर रहे हैं. इस गाने को सृष्टि भारती ने गाया है और इसमें पल्लवी सिंह और विक्टर यादव नजर आ रहे हैं. गाने का म्यूजिक और वीडियो दोनों ही लोगों का ध्यान खींच रहे हैं. रिलीज होते ही यह गाना सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल होने लगा है.

पल्लवी सिंह और विक्टर यादव की कमाल की केमिस्ट्री

गाने के वीडियो में पॉपुलर एक्ट्रेस पल्लवी सिंह और विक्टर यादव नजर आ रहे हैं. एक्ट्रेस की अदाओं और विक्टर के स्वैग ने गाने में जान फूंक दी है. विक्की डीएस की बेहतरीन कोरियोग्राफी ने इस गाने को एक परफेक्ट डांस नंबर बना दिया है. वीडियो की कहानी बेहद दिलचस्प है, जहां पल्लवी के ऑन-स्क्रीन पति अपना सामान पैक करके घर से बाहर निकलते हैं और उनके जाते ही पल्लवी अपने ऑन-स्क्रीन प्रेमी (विक्टर यादव) को कॉल करके घर बुलाती हैं. गाने में पल्लवी का ब्लैक साड़ी लुक सोशल मीडिया पर आग लगा रहा है, वहीं उनके पल-पल बदलते एक्सप्रेशन्स और कातिलाना डांस मूव्स दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर रहे हैं. कभी वह लहंगे में अपनी खूबसूरती बिखेरती हैं तो कभी साड़ी में उनका देसी अंदाज पूरे गाने में रौनक भर देता है.

गाने का वीडियो

गाने की टीम

इस गाने को अपनी सुरीली आवाज से सृष्टि भारती ने सजाया है, जबकि इसके मजेदार बोल और थिरकाने वाला संगीत जॉनी जी ने तैयार किया है. वीडियो का निर्देशन आशीष पार्क ने किया है, जिन्होंने कहानी और विजुअल्स के बीच शानदार तालमेल बिठाया है. कलाकार पल्लवी सिंह और विक्टर यादव की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री को विक्की डीएस की कोरियोग्राफी ने और भी दमदार बना दिया है. साथ ही, रोहित सिंह की डीआई ने पूरे वीडियो को एक हाई-क्वालिटी और प्रीमियम लुक दिया है, जो दर्शकों को खूब पसंद आ रहा है.

दर्शक के रिएक्शन

यह भी पढ़ें: शिल्पी राज का गाना ‘रासलीला’ रिलीज, पत्नी के रील्स बनाने पर भड़के विजय चौहान

विज्ञापन
अनुष्का सिंह

लेखक के बारे में

By अनुष्का सिंह

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola