Bhojpuri Song: तोषी द्विवेदी की लाल बिंदी पर फिदा हुए रितेश पांडेय, बोले ‘लुलिया रे तोरी ललकी टीकुलिया’

ritesh pandey luliya re song
Bhojpuri Song: रितेश पांडेय का नया भोजपुरी गाना ‘लुलिया रे’ आज रिलीज हो गया है. गाने में वह तोशी द्विवेदी के साथ इश्क फरमाते हुए नजर आए हैं. गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आशिष वर्मा ने दिया है.
Bhojpuri Song: भोजपुरी सुपरस्टार रितेश पांडेय एक बार फिर दर्शकों का दिल जितने के लिए तैयार हैं. आज 10 दिसंबर, 2024 को उनका नया गाना ‘लुलिया रे’ रिलीज हो गया है. इस गाने ने रिलीज होते ही सोशल मीडिया पर गर्दा उड़ा दिया है. गाने को यूट्यूब चैनल रिद्धि म्यूजिक वर्ल्ड के ऑफिसियल यूट्यूब चैनल पर अपलोड किया गया है, जिसमें रितेश पांडेय तोशी द्विवेदी की लाल बिंदी पर फिदा होते हुए नजर आए हैं. अब दोनों की यह खूबसूरत जोड़ी यूट्यूब पर लगातार व्यूज बटोर रही है.
गाने के बारे में और जानने से पहले यहां सुनें गाना-
रितेश पांडेय का लुलिया रे गाना रिलीज
रितेश पांडेय के नए गाने ‘लुलिया रे’ में वह तोशी द्विवेदी के साथ रोमांस करते हुए नजर आ रहे हैं. यह गाना देसीपन और आधुनिक संगीत का एक खूबसूरत मेल है. गाने को रितेश पांडेय और वर्षा तिवारी ने अपनी आवाज दी है, जो दर्शकों को झूमने पर मजबूर कर देगी. इस गाने में तोशी द्विवेदी रितेश पांडेय से पूछती हैं कि आखिर क्यों वह उन्हें एक टक देखते रह जाते हैं. इसपर रितेश पांडेय इस खूबसूरत गाने के जरिए उन्हें समझाते हुए कहते हैं, ‘लुलिया रे तोरी ललकी टीकुलिया’. गाने के बोल मनोज मतलबी ने लिखे हैं, जबकि संगीत आशिष वर्मा ने दिया है. वहीं, निर्देशन की कमान राहुल सिंह ने संभाली है.
रितेश पांडेय ने किया आभार व्यक्त
रितेश पांडेय ने इस गाने के लिए अपना आभार व्यक्त करते हुए कहा, “आप सभी के प्यार और समर्थन के लिए दिल से आभार. ऐसे ही हमारे गानों को प्यार देते रहें. लुलिया रे मेरे दिल के बहुत करीब है. इस गाने में मैंने अपने फैंस के लिए देसीपन और आधुनिकता का एक खास मिश्रण पेश करने की कोशिश की है. मुझे खुशी है कि दर्शक इसे इतना प्यार दे रहे हैं. मैं अपने फैंस का तहे दिल से धन्यवाद करता हूँ, जो हर बार मेरे काम को सराहते हैं और मेरे गानों को इतना सफल बनाते हैं. उन्होंने आगे कहा, “भोजपुरी संगीत में नई ऊर्जा और नए प्रयोग लाने का यह हमारा प्रयास है. मुझे उम्मीद है कि यह गाना न केवल एंटरटेन करेगा, बल्कि भोजपुरी संगीत को नई ऊंचाइयों पर भी ले जाएगा.”
Also Read: Look Back 2024: पवन सिंह के नाम रहा ये साल, अक्षरा संग अफेयर से लेकर ज्योति से तलाक पर खूब मचा बवाल
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By शीतल चौबे
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में एंटरटेनमेंट कंटेंट राइटर हैं. वह बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी, बॉक्स ऑफिस, OTT रिलीज, टीवी शोज और सोशल मीडिया पर वायरल एंटरटेनमेंट अपडेट्स को कवर करती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर बड़ी एंटरटेनमेंट खबर पूरी फैक्ट-चेकिंग, सटीक जानकारी और आसान भाषा के साथ सबसे पहले पाठकों तक पहुंचे.
किसी फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन हो, OTT पर नई रिलीज, किसी स्टार का वायरल मोमेंट, टीवी शो का बड़ा अपडेट या एंटरटेनमेंट इंडस्ट्री की कोई ट्रेंडिंग खबर, शीतल हर अहम अपडेट पर नजर रखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर स्टोरी सिर्फ जानकारी देने तक सीमित न रहे, बल्कि पढ़ने में भी आसान, दिलचस्प और भरोसेमंद हो.
मूल रूप से बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई कानपुर (उत्तर प्रदेश) में हुई. इसके बाद उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय, मध्य प्रदेश से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया.
उन्होंने अपने करियर की शुरुआत शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन और एंटरटेनमेंट दोनों बीट्स पर काम किया. इसी दौरान उन्होंने कंटेंट राइटिंग के साथ वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग का अनुभव भी हासिल किया.
करीब एक साल के अनुभव के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां वह रोजाना बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा, भोजपुरी इंडस्ट्री, OTT और टीवी से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं.
नई फिल्में, वेब सीरीज, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और डिजिटल मीडिया की बदलती दुनिया को लगातार फॉलो करना शीतल को पसंद है. उनका फोकस ऐसी स्टोरीज लिखने पर रहता है जो तेज, भरोसेमंद, SEO-फ्रेंडली और रीडर्स के लिए पूरी तरह वैल्यू देने वाली हों.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










