Bhojpuri Song: भोजपुरी सेसेंशन अक्षरा सिंह के रैप सॉन्‍ग ‘ईधर आने का…’ ने मचाई धूम, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Akshara Singh Bhojpuri Song: भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का सॉन्‍ग ‘ईधर आने का नहीं’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. अपनी सिंगिंग से सब के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह इस टिक टॉक रैप ने यूट्यूब पर 1 मिलियन व्‍यूज के आंकड़े का पार कर लिया है.

विज्ञापन

भोजपुरी सेंसेशन अक्षरा सिंह का सॉन्‍ग ‘ईधर आने का नहीं’ ने सोशल मीडिया पर धूम मचा रखी है. अपनी सिंगिंग से सब के दिलों पर राज करने वाली अक्षरा सिंह इस टिक टॉक रैप ने यूट्यूब पर 1 मिलियन व्‍यूज के आंकड़े का पार कर लिया है. दरअसल अक्षरा सिंह का यह वीडियो रिलीज के साथ ही वायरल हो गया था और अब यह मिलियन व्‍यूज क्‍लब में भी शामिल हो गया है. इस गाने को अक्षरा सिंह ने खुद ही गाया है.

विज्ञापन

इस गाने को बेहद पसंद किया जा रहा है. इस गाने के गीतकार और संगीतकार आशीष वर्मा और डिजिटल हेड विकी यादव हैं. गाने का अभी म्‍यूजिक वीडियो रिलीज नहीं किया गया है. बावजूद इसके यह गाना लोगों की प्‍ले लिस्‍ट में शामिल हो गया है.

इस गाने को इंस्टाग्राम पर इसका पोस्ट करते हुए अक्षरा सिंह ने लिखा था,’ पहले आप हम पे मरते हैं फ़िर हम आप पे मरते हैं, जब हम आप पे मरते हैं, तब आप कही और मरते हैं. Out now on Akshara Singh official channel. Pls listen n let me know.’

बता दें कि अक्षरा सिंह इन दिनों भोजपुरी म्‍यूजिक इंडस्‍ट्री में छाईं हुईं हैं. उनके हर गाने के प्रति दर्शकों के बीच गजब की दिवानगी देखने को मिल रही है. इस साल में रिलीज हुए उनके सभी गानों को ऑडियंस ने खूब प्‍यार दिया है. यही वजह है कि वे कभी – कभी इंडस्‍ट्री के मेल कलाकारों के लिए चाइलेंज भी बनती नजर आती हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola