ePaper

Bhojpuri Song: रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया रितेश पांडे का 'गब्बर की बसंती मारेलु आंख' गाना, देखें VIDEO

Updated at : 23 Jul 2020 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
Bhojpuri Song: रिलीज होते ही इंटरनेट पर छा गया रितेश पांडे का 'गब्बर की बसंती मारेलु आंख' गाना, देखें VIDEO

Bhojpuri song, Ritesh Pandey new song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के गाने यू-ट्यूब पर आते ही छा जाते है. हाल ही में रितेश का एक नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. गाने का नाम है 'गब्बर की बसंती मारेलु आंख' (Gabbar Ki Basanti Marelu Aankh) और ये इसी महीने रिलीज हुआ है. हालांकि ये पहली बार नहीं है कि रितेश के गाने को फैंस इतना प्यार दे रहे है. आये दिन उनके हर गाने पर उनके चाहने वाले खूब प्यार बरसाते है.

विज्ञापन

Bhojpuri song, Ritesh Pandey new song: भोजपुरी सिंगर और एक्टर रितेश पांडे (Ritesh Pandey) के गाने यू-ट्यूब पर आते ही छा जाते है. हाल ही में रितेश का एक नया गाना सोशल मीडिया पर तहलका मचा रहा है. गाने का नाम है ‘गब्बर की बसंती मारेलु आंख’ (Gabbar Ki Basanti Marelu Aankh) और ये इसी महीने रिलीज हुआ है. हालांकि ये पहली बार नहीं है कि रितेश के गाने को फैंस इतना प्यार दे रहे है. आये दिन उनके हर गाने पर उनके चाहने वाले खूब प्यार बरसाते है.

भोजपुरी गाने गब्बर की बसंती मारेलु आंख को रितेश पांडे ने गाया है. इस गाने को अरुण बिहारी ने लिखा है. जबकि संगीत दिया है छोटू रावत ने. इसे वर्ल्ड वाइड रिकॉर्ड ने अपने यू-ट्यूब चैनल पर रिलीज किया है. अब तक इस गाने पर 4,021,716 व्यूज आ चुके है औऱ हर दिन इसके व्यूज बढ़ते जा रहे है.

इससे पहले रितेश पांडे का गाना लचके कमरिया यूट्यूब पर छा गया था. इस गाने में रितेश के साथ मधु शर्मा भी हैं. लचके कमरिया’ गाना यशी फिल्म्स के ऑफिशियल वीडियो यूट्यूब चैनल पर रिलीज किया गया है. रितेश पांडे का ये पहला भोजपुरी इंटरनेशनल गाना था. इस गाने की शूटिंग दुबई में हुई है. रिलीज के साथ गाने का टैग भी ‘रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल गाना’ रखा गया है. गाने का म्यूजिक मशहूर भोजपुरी संगीतकार आशिष वर्मा ने दिया और इसके बोल भी उन्होंने ही लिखे हैं. वीडियो डायरेक्टर कुमार सौरव सिन्हा ने किया है. इस गाने में रितेश पांडे और मधु शर्मा की केमेस्‍ट्री कमाल की लग रही है.

वहीं, रितेश पांडे का रैप सॉन्ग ‘हेलो कौन’ पहले ही रिकॉर्ड तोड़ चुका हैं. उनके इस गाने को करीब 500 मिलियन बार देखा गया है. गाना ऋद्धि म्‍यूजिक वर्ल्‍ड के ऑफिशियल यूट्यूब चैनल पर 9 दिसंबर 2019 में रिलीज किया गया था, जिसे रितेश पांडे ने स्‍नेह उपाध्‍याय के साथ मिलकर गाया है. इसके बोल आशीष वर्मा ने लिखें है.

Also Read: रितेश पांडे का पहला इंटरनेशनल भोजपुरी गाना ‘लचके कमरिया’ मचा रहा तहलका, देखें VIDEO

बता दें कि रितेश पांडे के गाने भोजपुरी दर्शकों को खूब पसंद आते है. उन्होंने अपनी करियर की शुरुआत सिंगर के तौर पर शुरू की. जिसके बाद उन्होंने एक्टिंग में भी हाथ आजमाया और सफल रहे. रितेश को बचपन से ही गाने का शौक था. वहीं, एक्टर ने कई हिट फिल्में दी है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola