Bhojpuri Actress Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री की जान हैं ये अभिनेत्रियां, ग्लैमरस अदाओं से लेकर संपत्ति तक, हर चीज में है हिट
Bhojpuri Actress Net Worth
Top Bhojpuri Actress Net Worth: भोजपुरी इंडस्ट्री की अभिनेत्रियां खूबसूरती के मामले में बॉलीवुड एक्ट्रेसेस को टक्कर देती हैं. उनकी कातिलाना अदाओं के फैंस दीवाने हैं. आइये जानते हैं उनकी नेटवर्थ कितनी है.
Top Bhojpuri Actress Net Worth: अक्षरा सिंह, आम्रपाली दुबे और नम्रता मल्ला जैसी अभिनेत्रियां अपनी बेहतरीन अदाकारा से भोजपुरी इंडस्ट्री पर राज कर रही हैं. उन्हें एक फिल्म के लिए लाखों मिलता है. आइये जानते हैं कितनी उनकी नेटवर्थ है.

मोनालिसा
मोनिलिसा ने भोजपुरी के अलावा टीवी इंडस्ट्री में भी अच्छा खासा नाम कमाया है. एक्ट्रेस ने कई रियालिटी शोज में काम किया है, जिससे उन्हें खूब पॉपुलैरिटी मिली. जागरण की रिपोर्ट की मानें तो उनका नेटवर्थ लगभग 40 करोड़ है.

आम्रपाली दुबे
आम्रपाली दुबे को आज कौन नहीं जानता है. अपनी दमदार एक्टिंग के अलावा अदाकारा अपनी ग्लैमरस अदाओं को लेकर भी सुर्खियों में बनी रहती हैं. उन्होंने 2014 में निरहुआ हिंदुस्तानी के साथ भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू किया था. रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपये के लगभग है.

अक्षरा सिंह
अपनी पहली फिल्म ‘सत्यमेव जयते’ से पॉपुलैरिटी पाने वाली अक्षरा सिंह भोजपुरी इंडस्ट्री की हाईएस्ट पेड एक्ट्रेसेस में से एक हैं. उन्होंने बिग बॉस और कई म्यूजिक वीडियो में भी काम किया है. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक एक्ट्रेस की नेट वर्थ करीब 50-60 करोड़ रुपए है.
Also Read- Bhojpuri Film : आ रही है नयी भोजपुरी फिल्म ‘जय संतोषी मां’, टाइटल रोल में दिखेंगी स्मृति सिन्हा

काजल राघवानी
भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने इंडस्ट्री में अपने करियर की शुरुआत 2011 में की थी. उनकी पहली फिल्म ‘सुगना’ थी और उन्होंने फिल्म ‘मेहंदी लगा के रखना’ में हीरोइन के तौर पर काम किया था. उनकी कुल संपत्ति 14 करोड़ रुपये के लगभग है.

प्रियंका पंडित
भोजपुरी एक्ट्रेस के तौर पर मशहूर प्रियंका पंडित ने 2013 में ‘जीना तेरी गली में’ से अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत की थी. इसके लिए उन्हें उत्तर प्रदेश में बेस्ट डेब्यू एक्ट्रेस का अवॉर्ड मिला था. रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी कुल संपत्ति 2 करोड़ के लगभग है.

नम्रता मल्ला
नम्रता मल्ला अपनी बोल्ड और सिजलिंग अदाओं के अक्सर सुर्खियों में बनी रहती है. एक्ट्रेस की एक झलक पाने के लिए फैंस बेताब रहते हैं. उन्होंने बहुत कम वक्त में भोजपुरी इंडस्ट्री में अपनी पहचान बनाई है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उनकी नेटवर्थ करीब 2 करोड़ रुपये है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए