Bhojpuri Movies On Mx Player: गर्मी में बाहर नहीं जाने का है मन, MX प्लेयर पर फ्री में देखें ये भोजपुरी फिल्में
Published by : Divya Keshri Updated At : 13 Jun 2024 1:47 PM
Bhojpuri Movies On Mx Player
Bhojpuri Movies On Mx Player: अगर आपको भोजपुरी फिल्में देखने का शौक है और फ्री में घर बैठे एंजॉय करना चाहते हैं. तो आपको बताते हैं ऐसी फिल्मों के बारे में जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं.
Bhojpuri Movies On Mx Player: ऐसी कई भोजपुरी फिल्में है, जिसे आप घर बैठे ओटीटी प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं. आज आपको ऐसी मूवीज के बारे में बताएंगे, जिसे आप एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं. इसमें कल्लू, निरुहुआ, रानी चटर्जी, मोनालिसा की शानदार फिल्में लिस्ट में शामिल हैं.
1)फिल्म का नाम: सजना मंगिया सायियां दे हमार
भोजपुरी फिल्म सजना मंगिया सायियां दे हमार, जो प्रेम और परिवार के मुद्दों पर आधारित है. फिल्म नेहा श्री और अरविंद अकेला सिंह कल्लू ने काम किया है. फिल्म की कई सीन्स गानों, नृत्य और भोजपुरी संस्कृति को अद्वितीय तरीके से दर्शाने के लिए जानी जाती है.
2)फिल्म का नाम: लोफर
फिल्म लोफर एक्शन और ड्रामा की भरपूर रस्सी से बुनी हुई है. इस फिल्म की कहानी एक युवा योद्धा के जीवन पर केंद्रित है, जो अपनी शक्तियों का उपयोग करके बुराई से लड़ता है और समाज के लिए न्याय की लड़ाई लड़ता है.
3) फिल्म का नाम: कसम धरती मैया के
भोजपुरी फिल्म कसम धरती मैया की कहानी एक गांव के संकटों और उनके समाधान के चारों ओर घूमती है. इसमें दिनेश लाला यादव निरहुआ ने काम किया है. आप इसे एमएक्स प्लेयर पर फ्री में देख सकते हैं.
Prapanch: भोजपुरी वेब सीरीज ‘प्रपंच’ देखी है आपने, अगर नहीं तो इस OTT प्लेटफॉर्म पर देख सकते हैं आप
4)फिल्म का नाम: हम हैं जोड़ी नंबर 1
भोजपुरी फिल्म हम हैं जोड़ी नंबर 1 में रवि किशन और रानी चटर्जी ने काम किया है. फिल्म भोजपुरी संस्कृति के माध्यम से दर्शकों का मनोरंजन करती है. इसमें अच्छे गाने और खूबसूरत सीन है. ये आपको एमएक्स प्लेयर पर मिल जाएगी.
5)फिल्म का नाम: घरवाली बाहरवाली
स्टार कास्ट: नमित तिवारी, रानी चटर्जी और मोनालिसा
भोजपुरी फिल्म घरवाली बाहरवाली नारी अधिकारों और परंपरागत धार्मिक विश्वासों पर आधारित है. फिल्म में नमित तिवारी, रानी चटर्जी और मोनालिसा ने अहम भूमिका निभाई हैं.
6) फिल्म का नाम: शेरनी
रानी चटर्जी ने “शेरनी” फिल्म में अपनी धुआधार एक्टिंग करके सबका मन मोह लिया है. फिल्म में एक्ट्रेस अन्याय के खिलाफ बुलंद आवाज उठाती है और अपराधी काली को हरा देती है. इसमें रानी के अलावा मनोज नारायण शानू, अंतरा शर्मा है.
7) फिल्म का नाम: सुहागन बना दे सजना हमार
सुहागन बना दे सजना हमार एक भोजपुरी एक्शन रोमांस फिल्म है, जो सुनील सिन्हा द्वारा निर्देशित है और इसमें रिंकू घोष मुख्य नायक के रूप में हैं. यह फिल्म भी सुनील सिन्हा द्वारा लिखी गई थी और यह इंडस्ट्री में रिंकू घोष की पहली फिल्म है. ये बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट हुई थी.
8) फिल्म का नाम: काजल
भोजपुरी फिल्म काजल की कहानी एक महिला वकील की है, जो कई चुनौतियों का सामना करते हुए जीवन की कठिन राहों पर अपना रास्ता बनाती है. इसे ऑफ फ्री में एमएक्स प्लेयर पर देख सकते हैं.
रिपोर्ट- पल्लवी पांडे
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं। वह साल 2020 में प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी थीं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट बीट पर काम कर रही हैं। पिछले 7 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में सक्रिय दिव्या ग्लैमर, सिनेमा, टीवी और OTT की दुनिया को करीब से कवर कर रही हैं। उनकी खास रुचि फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरीज, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट्स, गॉसिप और टीवी-वेब सीरीज से जुड़ी खबरों में है। दिव्या ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है। उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें हर बीट पर काम करने का मौका मिला। इस दौरान उन्होंने कई खास पैकेज तैयार किए और झारखंड से जुड़े अलग-अलग विषयों पर काम किया। खबरों को आसान और असरदार तरीके से पेश करना उन्होंने वहीं सीखा। इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं और अब एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं। फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT प्लेटफॉर्म्स से जुड़े ट्रेंडिंग विषयों पर उनकी खास पकड़ मानी जाती है। दिव्या का मानना है कि एंटरटेनमेंट की खबर सिर्फ जानकारी देने के लिए नहीं होती, बल्कि पाठकों से जुड़ने का माध्यम भी होती है। यही वजह है कि वह फिल्मों, टीवी और OTT से जुड़ी हर खबर को आसान, साफ और दिलचस्प अंदाज में लिखने की कोशिश करती हैं, ताकि पाठक खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे जुड़ाव भी महसूस करें। फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग उनके पसंदीदा विषयों में शामिल हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










