Bhojpuri Adda: विदेश तक पहुंचा Pawan Singh का ‘चुम्मा-चुम्मा’, हुक स्टेप पर जमकर थिरके जापानी फैंस, देखें VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bhojpuri Adda: पवन सिंह का गाना ‘चुम्मा-चुम्मा’ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का है. इस गाने ने यूट्यूब पर अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.

विज्ञापन

Pawan Singh: भोजपुरी सुपरस्टार पवन सिंह आज किसी पहचान के मोहताज नहीं है. इसी साल रिलीज हुई श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर-कॉमेडी फिल्म ‘स्त्री 2’ ने आई नहीं गाकर गायक ने यूट्यूब के कई रिकॉर्ड तोड़ दिए थे. फैंस ने भी इस गाने पर खूब प्यार लुटाया. इसके बाद अब हाल ही में पॉवर स्टार ने राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ के लिए ‘चुम्मा-चुम्मा’ गया. इस गाने ने सोशल मीडिया पर तो तहलका मचाया ही. लेकिन अब इस गाने ने विदेश तक का रास्ता तय कर लिया है. आइए बताते हैं कैसे.

विज्ञापन

पवन सिंह का चुम्मा सॉन्ग जापान में वायरल

पवन सिंह के ‘चुम्मा-चुम्मा’ गाना इन दिनों सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. फैंस इस गाने पर कई विडियो और रील्स भी बना रहे हैं. इसी बीच इस गाने पर एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसने रातों-रात पवन सिंह को देश से बाहर भी पॉपलर कर दिया है. दरअसल, हाल ही में इंस्टाग्राम रील्स पर एक वीडियो जापान से सामने आया है, जिसमें एक जापानी ग्रुप पवन सिंह के गाने ‘चुम्मा’ पर जमकर थिरकते हुए नजर आए हैं. जापानी ग्रुप ने फिल्म से राजकुमार राव का हुक स्टेप भी कॉपी किया है. अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है और लोग इसे खूब वायरल कर रहे हैं.

राजकुमार राव ने दी प्रतिक्रिया

पवन सिंह के चुम्मा सॉन्ग पर बनाए गए रील को काकेटकू के इंस्टाग्राम पेज पर अपलोड किया गया है. इसे शेयर करते हुए जापानी ग्रुप ने नीचे कैप्शन लिखा, ‘चुम्मा लव फ्रॉम जापान.’ इस वीडियो पर राजकुमार राव ने भी प्रतिक्रिया दी है. उन्होंने कमेटं किया, ‘ये कूल है दोस्तों.’

गाने के बारे में

पवन सिंह का गाना ‘चुम्मा-चुम्मा’ राजकुमार राव और तृप्ति डिमरी की फिल्म ‘विक्की विद्या का वो वाला वीडियो’ का गाना है. इस गाने ने यूट्यूब पर अब तक 5 करोड़ से ज्यादा व्यूज पार कर लिए हैं.

Also Read: Stree 2: पवन सिंह की आवाज में ‘आई नई’ गाने ने मचाया धमाल, श्रद्धा कपूर के साथ राजकुमार राव का धमाकेदार डांस

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola