Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव की इस हरकत पर बरसी बिग बॉस फेम अर्शी खान, कहा 'गलत तरह से बर्ताव…'
Published by : Sheetal Choubey Updated At : 24 Oct 2024 12:28 AM
Bhojpuri Adda: खेसारी लाल यादव इन दोनों अपने विवादों को लेकर जमकर सुर्खियां बटोर रहे हैं. बीते दिन एक्टर पर काजल राघवानी ने कई गंभीर आरोप लगाए थे. इसके बाद अब बिग बॉस 11 फेम अर्शी खान एक इंटरव्यू के दौरान एक्टर के बरसते नजर आई हैं.
Bhojpuri Adda: भोजपुरी इंडस्ट्री में ट्रेंड सेटर से मशहूर सुपरस्टार खेसारी लाल यादव पर बीते दिनों भोजपुरी एक्ट्रेस काजल राघवानी ने गंभीर आरोप लगाए थे. मालूम हो कि काजल और खेसारी लाल यादव 5 साल तक एक दूसरे को डेट कर चुके हैं. लेकिन बाद में उनका ब्रेकअप हो गया था. काजल ने इसके पीछे का कारण बताया था कि एक्टर अपने शादी करने के वादे से मुकर गए थे. अब ‘बिग बॉस 11’ फेम अर्शी खान ने एक्टर पर उनकी फिल्म के पोस्टर से एक्ट्रेस का चेहरा हटाने और बुरा बर्ताव करने का आरोप लगाया है.
खेसारी लाल के साथ काम करने को बताया बड़ी गलती
अर्शी खान ने कुछ वक्त पहले एक भोजपुरी फिल्म की थी, जो बॉलीवुड फिल्म अंदाज का भोजपुरी रीमेक है. इस फिल्म में वह खेसारी लाल यादव के साथ मुख्य भूमिका में थीं. हाल ही में ‘ईटाइम्स’ के साथ एक इंटरव्यू में एक्ट्रेस ने खेसारी लाल यादव के साथ काम करने को एक बड़ी गलती बताया. उन्होंने कहा, ‘यादव मेरे अच्छे दोस्त थे. उन्होंने मुझे फिल्म में लेने पर जोर दिया था. मैंने हा भी कहा था लेकिन उनके साथ शूटिंग करते समय मुझे एहसास हुआ कि ये एक बड़ी गलती थी. फिर भी प्रोफेशनल होने और अपने कमिटमेंट्स को पूरा करने के कारण मैने उस परेशान करने वाले और बहुत ही असहज माहौल में शूटिंग की. और सफल भी रही. मुझे दुख है कि उन्होंने मूवी का प्रमोशन ही नहीं किया. लीड रोल के बावजूद, पोस्टर से मेरा चेहरा हटा दिया गया.’
खेसारी के साथ काम करने वाली एक्ट्रेस की चिंता
अर्शी खान ने आगे कहा, ‘मुझे इस इंडस्ट्री में ऐसे पुरुषों के अड़ियल और गलत तरह से बर्ताव के साथ काम करने वाली महिलाओं के बारे में सोचकर चिंता होती है.’
अर्शी खान कौन है?
अर्शी खान एक एक्ट्रेस हैं, जो सलमान खानके शो’बिग बॉस 11 और 14 में नजर आ चुकी हैं. यहां अक्सर उन्हें राखी सावंत के साथ लड़ते और लाइमलाइट बटोरते देखा गया है. इसके अलावा वह सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल, इश्क में मरजावां जैसे कई शोज में भी काम कर चुकी हैं.
Also Read: Khesari Lal Yadav: खेसारी लाल यादव के इस दर्दभरे गाने ने तोड़े रिकॉर्ड्स, यूट्यूब पर 107 मिलियन पार
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Sheetal Choubey
शीतल चौबे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर हैं और एंटरटेनमेंट बीट पर काम करती हैं. बिहार के बक्सर की रहने वाली शीतल की शुरुआती पढ़ाई उत्तर प्रदेश के कानपुर से पूरी हुई. 12वीं खत्म होने के बाद उनकी दिलचस्पी पत्रकारिता की ओर बढ़ी, जिसके चलते उन्होंने मध्य प्रदेश की माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया. करियर की शुरुआत शीतल ने शब्द सांची से की, जहां उन्होंने एजुकेशन के साथ-साथ एंटरटेनमेंट बीट पर भी काम किया. यहां उन्होंने कंटेंट राइटिंग के अलावा वॉइस ओवर और Adobe Premiere Pro पर बेसिक वीडियो एडिटिंग भी सीखी. करीब एक साल तक काम करने के बाद साल 2024 में वह प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. प्रभात खबर में शुरुआत में शीतल ने बॉक्स ऑफिस, बॉलीवुड, साउथ सिनेमा और एंटरटेनमेंट गॉसिप्स पर काम किया. फिलहाल वह टीवी और OTT रियलिटी शोज से जुड़ी खबरों पर काम कर रही हैं. आसान भाषा में एंगेजिंग और SEO फ्रेंडली कंटेंट लिखना उनकी खासियत है. उनका फोकस ऐसी खबरें लिखने पर रहता है जो पाठकों को आसानी से समझ आएं और उनसे जुड़ाव महसूस हो. डिजिटल मीडिया में लगातार सीखते हुए शीतल एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाने की दिशा में आगे बढ़ रही हैं. नए ट्रेंड्स और ऑडियंस की पसंद को समझते हुए यूजर्स तक तेजी से सही और दिलचस्प जानकारी पहुंचाना उनकी प्राथमिकता है.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










