अंकुश राजा का गाना ‘संतोष पागल’ वायरल, अनीशा पांडे के एक्सप्रेशन ने बढ़ाया क्रेज

Updated:
विज्ञापन

‘संतोष पागल’ सॉन्ग का पोस्टर, फोटो- यूट्यूब

Ankush Raja Santosh Pagal Song: भोजपुरी गाना ‘संतोष पागल’ इन दिनों यूट्यूब और सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है. अंकुश राजा के इस गाने को अब तक 150 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं.

विज्ञापन

Ankush Raja Santosh Pagal Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में इन दिनों कई गाने सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. ऐसे ही गानों में ‘संतोष पागल’ का नाम भी शामिल हो गया है. मजेदार बोल और धमाकेदार म्यूजिक की वजह से यह गाना दर्शकों को काफी पसंद आया है. अंकुश राजा और शिवानी सिंह की आवाज में आया यह भोजपुरी गाना काफी मजेदार है.

विज्ञापन

यूट्यूब पर गाने ने पार किया 150 मिलियन व्यूज

भोजपुरी गाना ‘संतोष पागल’ को यूट्यूब पर दर्शकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है. इस गाने को अब तक करीब 152 मिलियन यानी 15 करोड़ से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है. सॉन्ग एक साले पहले रिलीज हुआ था. यूट्यूब पर इस गाने को आदिशक्ति फिलम्स नाम के चैनल से रिलीज किया गया है. मजाकिया अंदाज और हल्के-फुल्के बोलों की वजह से यह गाना खासकर युवाओं का ज्यादा पसंद आया. म्यूजिक वीडियो भोजपुरी स्टार अंकुश राजा और अनीशा पांडे पर फिल्माया गया है. दोनों की ऑन-स्क्रीन केमिस्ट्री और मजेदार एक्सप्रेशन ने वीडियो को और भी दिलचस्प बना दिया है.

सॉन्ग का वीडियो

संतोष पागल सॉन्ग के बारे में

  • गायक: अंकुश राजा और शिवानी सिंह
  • लेखक:-यादव लल्लू
  • संगीत:-श्याम सुंदर
  • एक्ट्रेस:-अनीशा पांडे
  • वीडियो डायरेक्टर:- सुशांत सिंह एवं कुमार चंदन
  • संपादक:-विवेक सिंह
  • डीआई – रोहित सिंह
  • एल्बम – संतोष पागल
  • विशेष धन्यवाद:-लखन बाबा
  • डिजिटल : विक्की यादव
  • निर्माता :मनोज मिश्रा
  • कंपनी/लेबल: आदिशक्ति फिल्म्स

सॉन्ग पर आए ऐसे कमेंट्स

गाने के वीडियो पर यूजर @ArmanAlam ने कमेंट कर लिखा, अरे एग्जाम का टेंशन ही डर हो जा रहा है. संतोष पगल मस्त बा. एक यूजर @ChandanKumar ने लिखा, भोजपुरी में सबसे साफ सुथरा गाना गाते हैं अंकुश राजा. एक यूजर @Krishnadevi432 ने लिखा, डीजे पर गाना गर्दा उठा देता है.

यह भी पढ़ें- माही श्रीवास्तव के डांस और एक्सप्रेशन ने मचाई धूम, शिवानी सिंह की आवाज का चला जादू

यह भी पढ़ें– अरविंद अकेला कल्लू का ‘सासु के बेटउआ’ रिलीज, साड़ी में ज्योतिका पासवान का ग्लैमरस अंदाज वायरल

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola