वैलेंटाइन वीक में अक्षरा सिंह का ‘चांद तलक’ रिलीज, विक्रांत संग दिखी जबरदस्त केमिस्ट्री

Akshara Singh New Bhojpuri Song Chand Talak: वैलेंटाइन वीक में भोजपुरी एक्ट्रेस और सिंगर अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चांद तलक’ रिलीज हो गया है. गाना रिलीज के साथ ही सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहा है. इस गाने में सुगम सिंह ने अपनी आवाज दी है. वहीं वीडियो में अक्षरा और विक्रांत सिंह की रोमांटिक केमिस्ट्री देखने को मिलती है.
Akshara Singh New Bhojpuri Song Chand Talak: भोजपुरी इंडस्ट्री में वैलेंटाइन वीक आते ही रोमांस भरे गाने की बौछार शुरू हो जाती है. इसी बीच अक्षरा सिंह का नया गाना ‘चांद तलक’ रिलीज होते ही दर्शकों का ध्यान खींच रहा है. इस गाने को अक्षरा ने सुगम सिंह के साथ मिलकर गाया है, जबकि म्यूजिक वीडियो में अक्षरा और विक्रांत की जोड़ी नजर आ रही है. गाने में रोमांस, प्यार, दर्द और मजेदार लोकेशन देखने को मिलता है, जो गाने को और खास बना रहा है.
वैलेंटाइन वाइब्स के साथ आया ‘चांद तलक’
गाने का टाइटल जितना दिलचस्प है, इसकी कहानी भी उतनी ही मजेदार है. इस गाने को रोमांटिक अंदाज में पेश की गई है. वीडियो में रिश्तों की नोकझोंक, प्यार और इमोशनल ट्विस्ट को शानदार तरीके से दिखाया गया है. विक्रांत अपनी ऑन स्क्रीन प्रेमिका (अक्षरा सिंह) को प्यार भरे अंदाज में चांद की सैर कराने और हमेशा हाथ थामने की बात करते है.
सुगम और अक्षरा की आवाज का जादू
इस गाने को अक्षरा सिंह और सुगम सिंह ने अपनी आवाज दी है. दोनों की आवाज ने गाने में अलग रौनक ला दी है. रोमांटिक लिरिक्स और म्यूजिक का कॉम्बिनेशन इसे वैलेंटाइन का स्पेशल ट्रैक बना देता है. रिलीज के बाद से ही फैंस गाने की धुन और बोल की तारीफ कर रहे हैं.
गाने के पीछे की टीम
- गाना – चांद तलक
- सिंगर – अक्षरा सिंह
- लिरिक्स – धर्म हिन्दुस्तानी
- म्यूजिक डायरेक्टर – अभिषेक त्रिपाठी
- डायरेक्टर – एम के गुप्ता जॉय
- कोरियोग्राफर – एम के गुप्ता जॉय
- एडिटर – शिवम यादव
- डीआई – रोहित सिंह
गाने पर फैंस ने बरसाया प्यार

रिलीज के साथ ही गाने को दर्शकों से अच्छा रिस्पॉन्स मिल रहा है. अब फैंस कमेंट सेक्शन में जमकर अपना प्यार बरसा रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, ये गीत दिल छू लिया. एक यूजर ने लिखा, बहुत ही सुंदर सॉन्ग. एक यूजर ने लिखा, अक्षरा मैम नाइस सॉन्ग, आई लव यू.

यह भी पढ़े: समर सिंह का ‘लहंगवा लाले हो लाल’ रिलीज, वीडियो में छाया खुशी राज का जादू
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










