समर सिंह का ‘लहंगवा लाले हो लाल’ रिलीज, वीडियो में छाया खुशी राज का जादू

Samar Singh New Bhojpuri Song
Samar Singh New Bhojpuri Song: भोजपुरी म्यूजिक इंडस्ट्री में समर सिंह और शिल्पी राज का लेटेस्ट होली ट्रैक ‘लहंगवा लाले हो लाल’ रिलीज होते ही सुर्खियों में आ गया है. म्यूजिक वीडियो में खुशी राज अपनी अदाओं से फैंस का ध्यान खींच रही हैं.
Samar Singh New Bhojpuri Song: होली के सीजन के बीच समर सिंह और शिल्पी राज की हिट जोड़ी एक और नया भोजपुरी गाना लेकर आई है. ‘लहंगवा लाले हो लाल’ गाने में दोनों सिंगर्स की आवाज ने चार चांद लगा दी है. वहीं म्यूजिक वीडियो में भोजपुरी एक्ट्रेस खुशी राज नजर आती हैं, जो अपनी खूबसूरती से जलवा बिखेर रही है. तेज म्यूजिक और मस्ती भरे बोल के कारण यह गाना रिलीज के बाद से ही सोशल मीडिया और यूट्यूब पर तेजी से वायरल हो रहा है. इस गाने को दर्शक SS Records Bhojpuri के यूट्यूब चैनल सुन सकते हैं.
अपने जीजा से नाराज दिखी खुशी राज
समर सिंह और शिल्पी राज की एनर्जेटिक आवाज, तेज बीट्स और रंगीन लोकेशन मिलकर गाने को और शानदार बना रहे है. वहीं म्यूजिक वीडियो में खुशी का ग्लैमरस और चुलबुला अंदाज देखने को मिलता है, जो पूरे ट्रैक को और अट्रैक्टिव बना रहा है. समर अपनी ऑन स्क्रीन साली (खुशी राज) के साथ रोमांटिक अंदाज में नजर आते है. दोनों की केमिस्ट्री, रंगीन लोकेशन और डांस मूव्स को दर्शक खूब पसंद कर रहे है. समर अपनी साली से कहते हैं कि अभी तो मैं रंग भी नहीं लगाया और तुम पहले ही नाराज हो गई हैं. इस पर साली शिकायत करते हुए कहती है कि उन्हें लगा था गाल पर गुलाल लगाओगे, लेकिन तुमने तो नए लहंगे को ही रंगों से लाल कर दिया. इसके बाद समर मजाकिया अंदाज में जवाब देते हैं कि ‘अरे तो होली है रंग ना परी’, और इसी के साथ गाने का मस्ती भरा माहौल और रंगीन हो जाता है. खबर लिखे जाने तक गाने पर 2 हजार से ज्यादा व्यूज आ चुके हैं और यह आंकड़ा लगातार आगे बढ़ता जा रहा है.
गाने की कास्ट
- सॉन्ग – लहंगवा लाले हो लाल
- सिंगर – समर सिंह और शिल्पी राज
- एक्ट्रेस – खुशी राज
- लिरिक्स – आलोक यादव
- म्यूजिक – अभिराम पांडे
- कॉन्सेप्ट – समर मोदी
- डायरेक्टर – पप्पू वर्मा
- डीओपी – मनोज विश्वकर्मा और सजन
- एडिटर – मुराली चौरसिया
- डीआई – रोहित सिंह
- प्रोडक्शन – अनुराग सिंह रौकी
- कम्पनी – SS Records Bhojpuri
ये भी पढ़े: शिल्पी राज का नया होली गीत ‘देवरों से छुवाल हो’ हुआ रिलीज, रंगों में घुली देवर-भाभी की नोकझोंक
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




