ePaper

इस नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी गाना ''रिंकिया के पापा'', सोशल मीडिया पर मची धूम

Updated at : 11 Jan 2019 12:19 PM (IST)
विज्ञापन
इस नाइजीरियन सिंगर ने गाया भोजपुरी गाना ''रिंकिया के पापा'', सोशल मीडिया पर मची धूम

भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किये जाते हैं. भोजपुरी का मशहूर गाना ‘रिंकिया के पापा’ 17 साल पहले रिलीज हुआ था जो आज भी बड़े चाव से सुना जाता है. यह भोजपुरी के चर्चित गानों में से एक है. लेकिन क्‍या आप सोच सकते हैं कोई विदेशी अगर इस गाने को गाये तो […]

विज्ञापन

भोजपुरी गाने सोशल मीडिया पर खूब पसंद किये जाते हैं. भोजपुरी का मशहूर गाना ‘रिंकिया के पापा’ 17 साल पहले रिलीज हुआ था जो आज भी बड़े चाव से सुना जाता है. यह भोजपुरी के चर्चित गानों में से एक है. लेकिन क्‍या आप सोच सकते हैं कोई विदेशी अगर इस गाने को गाये तो वो कैसा होगा. जी हां इस गाने को नाइजीरियन सिंगर सैमुअल सिंह ने गाया है. जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है.

नाइजीरियन सिंगर ने इस गाने को अपने अंदाज में गाया है. इस गाने को लोग काफी पसंद कर रहे हैं और उनका नया अंदाज भी लोगों को खूब पसंद आ रहा है. इंटरनेट पर यह वीडियो धूम मचा रहा है.

बता दें कि भोजपुरी गाना ‘रिंकिया के पापा’ को सिंगर मनोज तिवारी में साल 2002 में गाया था. 17 सालों बाद भी इस गाने की लोकप्रियता बनी हुई है जैसे उस समय थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola