VIDEO : मोनालिसा के ‘पहला नशा, पहला खुमार’ कहने पर यूजर्स ने दिया जवाब- ‘नया प्यार है, नया इंतज़ार’...

Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 27 Aug 2020 1:53 PM

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa Video : टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अपनी बोल्‍ड फोटोज की वजह सुर्खियों में बनी रहती हैं. मोनालिसा की तसवीरें और डांस वीडियोज इंटरनेट पर आते ही धूम मचा देते है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तसवीरें शेयर की थी, जिसपर फैंस ने खूब कमेंट किया था. अब मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज सबको दीवाना बना रहा है.

विज्ञापन

Bhojpuri Actress Monalisa Video : टीवी और भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा (Bhojpuri Actress Monalisa) अपनी बोल्‍ड फोटोज की वजह सुर्खियों में बनी रहती हैं. मोनालिसा की तसवीरें और डांस वीडियोज इंटरनेट पर आते ही धूम मचा देते है. हाल ही में एक्ट्रेस ने अपनी कुछ खूबसूरत तसवीरें शेयर की थी, जिसपर फैंस ने खूब कमेंट किया था. अब मोनालिसा का एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है. वीडियो में एक्ट्रेस का कातिलाना अंदाज सबको दीवाना बना रहा है.

भोजपुरी अभिनेत्री मोनालिसा इस वीडियो में ‘पहला नशा पहला खुमार’ पर कमाल का डांस करती नजर आ रही है. एक्ट्रेस ने हरे कलर की साड़ी पहनी हुई है, जिसमें वो काफी हसीन लग रही है. साड़ी में उनका डांस करता वीडियो फैंस को खूब भा रहा है. इसे एक्ट्रेस ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था. वहीं, इस वीडियो को देख फैंस जमकर कमेंट कर रहे है.

https://www.instagram.com/p/CEQ6nuelxRX/

मोनालिसा के डांस वीडियो पर एक मीडिया यूजर ने लिखा, रियल ब्यूटी. एक ने लिखा, आपको देखते ही मुझे नशा हो जाता है. एक फैन ने लिखा, नया प्यार है, नया इंतज़ार. एक अन्य फैन ने लिखा, आपको देख लेता हूं तो सूकून मिल जाता है. वहीं बहुत सारे यूजर्स ने एक्ट्रेस की साड़ी लुक की भी तारीफ की. इससे पहले मोनालिसा करीना कपूर के गाने ‘तारीफां’ पर कमाल का डांस करती नजर आई थी.

https://www.instagram.com/p/CDy5IwPFxuC/

इससे पहले मोनालिसा का ए‍क और डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था. इस वीडियो को शेयर करते हुए मोनालिसा ने कैप्‍शन में लिखा था,’ मेरा लव आज कल और हमेशा डांसिंग.’ इस वीडियो में मोनालिसा बॉलीवुड सॉन्‍ग पर जबरदस्‍त डांस करती नजर आ रही हैं.

Also Read: मौनी रॉय की हॉटनेस ने बढ़ाया इंटरनेट का तापमान, फैंस हुए क्रेजी, बोले- हाय गर्मी…

पिछले दिनों खबरें थीं कि मोनालिसा एक्‍टर विक्रांत सिंह राजपूत (Vikrant Singh Rajpoot) से शादी से पहले एक अधेड़ उम्र के शख्स के साथ 6 साल तक लिव-इन रिलेशनशिप में रही थीं. टाइम्‍स ऑफ इंडिया से खास बातचीत में अभिनेत्री ने इस बारे में कहा था,’ जब से मैंने इस खबर को देखा है तब से मैं बहुत परेशान हूं. मेरा मतलब है कि वे मुझसे पूछे बिना भी इस तरह से कुछ कैसे लिख सकते हैं. विक्रांत ने पहले इस रिपोर्ट को देखा और उसने मुझे दिखाया. हम इस खबर पर हंसने लगे. लेकिन अब मैं इसे अपने दिमाग से निकाल नहीं पा रही हूं क्योंकि मेरे प्रशंसक इसे मानना शुरू कर देंगे.’

Posted By: Divya keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola