Bhabiji Ghar Par Hain: 10 साल बाद शो से बाहर हुईं अंगूरी भाभी, शुभांगी अत्रे ने शिल्पा शिंदे की वापसी पर तोड़ी चुप्पी, कहा- अब फाइटर मोड में हूं

Updated:
विज्ञापन

भाबीजी घर पर हैं, फोटो- इंस्टाग्राम

Bhabiji Ghar Par Hain की अंगूरी भाभी यानी शुभांगी अत्रे 10 साल बाद शो को अलविदा कह रही हैं. इस बीच एक्ट्रेस ने पुरानी अंगूरी भाभी शिल्पा शिंदे की वापसी कन्फर्म की है और अपने रिप्लेसमेंट को लेकर चुप्पी भी तोड़ी है. साथ ही उन्होंने ‘भाबी जी घर पर हैं’ फिल्म को लेकर बड़ा अपडेट भी साझा किया है.

विज्ञापन

Bhabiji Ghar Par Hain में अंगूरी भाभी का किरदार निभाने वाली शुभांगी अत्रे ने दस साल बाद शो को अलविदा कह दिया है. उनकी जगह दोबारा शिल्पा शिंदे वापसी कर रही हैं, जिन्होंने शो के शुरुआती 9 महीनों तक यह भूमिका निभाई थी. अपने आखिरी एपिसोड की शूटिंग के बाद शुभांगी इमोशनल हो गईं और इस रिप्लेसमेंट को कंफर्म भी किया. उन्होंने अपने 10 साल के इस खूबसूरत और रिप्लेसमेंट को लेकर कई बातें की हैं, जिसके बारे में सबकुछ बताते हैं.

विज्ञापन

शिल्पा शिंदे की वापसी पर शुभांगी का रिएक्शन

कई लोग नहीं जानते कि 10 साल पहले शुभांगी ने ही शिल्पा शिंदे को शो से रिप्लेस किया था. अब जब वह खुद रिप्लेस हो रही हैं, तो एक्ट्रेस कहती हैं कि वह इसके कारणों पर बात नहीं करना चाहतीं.

बॉम्बे टाइम्स से बात करते हुए शुभांगी ने कहा, “मैंने हमेशा मिसेज कोहली से वादा किया था कि मेरा सफर शो में सम्मान के साथ शुरू होगा और सम्मान के साथ ही खत्म होगा. रिप्लेसमेंट की वजह में जाने का कोई मतलब नहीं है. मैं इसे एक आशीर्वाद की तरह ले रही हूं, क्योंकि अब मैं नए किरदारों को एक्सप्लोर करना चाहती हूं. आइडिया यह है कि यहां से निकलकर फिर से काम ढूंढना शुरू कर दूं. जिंदगी में इतना कुछ देखने के बाद, मैं अब फाइटर मोड में हूं और सिर्फ अपनी बेटी और अपने काम पर फोकस कर रहा हूं.”

शुभांगी अत्रे: “मैं उसे उन्हें वापस लौटा रही हूं”

शुभांगी ने यह भी स्वीकार किया कि अपने करियर में उन्होंने दो बार शिल्पा शिंदे को रिप्लेस किया है, पहले चिड़ियाघर में और फिर भाबीजी घर पर हैं में. एक्ट्रेस ने मजाक में कहा, “शिल्पा ने शो 9–10 महीने में छोड़ा था. ऐसा लगता है जैसे उन्होंने मुझे एक न्यूबोर्न बेबी दिया था. मैंने उसे 10 साल तक पाला और अब मैं उसे उन्हें वापस लौटा रही हूं. ” उन्होंने शिल्पा और शो के नए 2.0 वर्जन के लिए शुभकामनाएं भी दीं.

‘भाबीजी घर पर हैं’ फिल्म भी तैयार

पॉपुलर सिटकॉम ‘भाबीजी घर पर हैं’ अब फिल्म के रूप में भी दर्शकों के सामने आने वाला है. फिल्म में शुभांगी अत्रे (अंगूरी), रोहिताश्व गौड़ (मनमोहन तिवारी) और आसिफ शेख (विभूति नारायण मिश्रा) अपने किरदारों को निभाते नजर आएंगे. इसके साथ ही इसमें रवि किशन, मुकेश तिवारी और बिजेंद्र काला भी जुड़ गए हैं.

शुभांगी ने बताया, “हां, फिल्म सिर्फ 20 दिनों में शूट हो गई. हमें तो गिनीज रिकॉर्ड में होना चाहिए.” उन्होंने बताया कि मसूरी और देहरादून में कड़ाके की ठंड में शूटिंग हुई, लेकिन मजा भी बहुत आया.

“अंगूरी भाभी फिल्म में कुछ अलग करती दिखाई देंगी”

फिल्म में अपने किरदार को लेकर एक्ट्रेस कहती हैं,“अंगूरी भाभी फिल्म में कुछ अलग करती दिखाई देंगी. यह फैंस के लिए सरप्राइज है. जिस तरह उन्होंने शो को प्यार दिया है, उम्मीद है फिल्म को भी उतना ही प्यार मिलेगा.”

यह भी पढ़ें: Apne 2: धर्मेंद्र के निधन के बाद फिल्ममेकर अनिल शर्मा ने ‘अपने 2’ को लेकर तोड़ी चुप्पी, कहा- स्क्रिप्ट तैयार थी, लेकिन उनके बिना अब नामुमकिन

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola