‘भाभीजी घर पर हैं’ के तिवारी जी ने ‘काला चश्मा’ गाने पर जमकर किया डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो

Rohitash Gaud- टीवी के लोकप्रिय शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ के मनमोहन तिवारी यानी रोहिताश गौड़ अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. शो में उनका एक्सप्रेशन कमाल का है. लॉकडाउन के कारण रोहिताश अपना सारा समय घर पर बिता रहे है. अब एक्टर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है. वायरल वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी भी नजर आ रही है.
टीवी के लोकप्रिय शो ‘भाभी जी घर पर हैं’ (Bhabiji Ghar Par Hain) के मनमोहन तिवारी यानी रोहिताश गौड़ (Rohitash Gaud) अपनी दमदार एक्टिंग के लिए जाने जाते है. शो में उनका एक्सप्रेशन कमाल का है. लॉकडाउन के कारण रोहिताश अपना सारा समय घर पर बिता रहे है. अब एक्टर का डांस वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वो जबरदस्त डांस करते नजर आ रहे है. वायरल वीडियो में उनके साथ उनकी बेटी गीती भी नजर आ रही है.
Also Read: रश्मि देसाई डांस करते हुए नजर आई अलग-अलग अंदाज में, फैंस बोले- हर लुक में बेहतरीन
दरअसल, रोहिताश गौड़ की बेटी गीती ने यूट्यूब पर एक वीडियो शेयर किया है, जिसमें वो अपने पिता को डांस सिखा रही हैं. फिर दोनों ने फेमस गाने ‘काला चश्मा’ पर गजब का डांस किया. रोहिताश वीडियो में बिंदास होकर डांस कर रहे है. उनका एक दिन में इतने अच्छे से डांस सीख जाना, आपको हैरान कर देगा. वहीं, फैंस को बाप-बेटी की ये जोड़ी खूब पसन्द आ रही है. इसके साथ ही उनको रोहिताश को मस्ती भरे अंदाज में झूमते देख फैंस बहुत खुश है.
बता दें कि रोहिताश गौड़ मूलत: चंडीगढ़ के कालका के रहने वाले है. बचपन से ही एक्टिंग का जुनून सवार था तो मुंबई चले आए. उन्होंने 1997 में जय हनुमान सीरियल से एक्टिंग करियर की शुरुआत की. 2001 में आई फिल्म वीर सावरकर से उन्होंने फिल्मों में कदम रखा. आमिर खान की सुपरहिट फिल्म पीके में भी रोहिताश ने अहम किरदार निभाया था. इस फिल्म में वो एक पुलिसवाले के किरदार में थे. सीरियल में अनीता भाभी के दीवाने बने फिरने वाले रोहिताश की पत्नी का नाम रेखा है. वह कैंसर रिसर्च के लिए काम करती हैं. रेखा असल जिंदगी में काफी सिंपल हैं और कई मौकों पर वह उनके साथ नजर आती रहती हैं. रोहिताश गौड की दो बेटियां हैं.
Posted By: Divya Keshri
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By दिव्या केशरी
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










