ePaper

TRP Report : अनुपमा को पछाड़कर ये सीरियल बना नंबर वन, Indian Idol 12 की वापसी, जानें टॉप 5 शो की लिस्ट

Updated at : 21 May 2021 6:38 AM (IST)
विज्ञापन
TRP Report : अनुपमा को पछाड़कर ये सीरियल बना नंबर वन, Indian Idol 12 की वापसी, जानें टॉप 5 शो की लिस्ट

barc trp report week 19 2021 anupamaa to indian idol 12 see top 5 serials latest television news bud: बार्क इंडिया ने 19वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है. इस हफ्ते लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है. रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के शो अनुपमा अपनी पुरानी जगह पाने में नाकामयाब रहा है.

विज्ञापन

TRP Report Week 19 : बार्क इंडिया ने 19वें हफ्ते की टीआरपी रेटिंग जारी कर दी है. इस हफ्ते लिस्ट में बदलाव देखने को मिला है. रूपाली गांगुली और सुधांशु पांडे के शो अनुपमा अपनी पुरानी जगह पाने में नाकामयाब रहा है. वहीं शिवांगी जोशी और मोहसिन खान के शो ये रिश्ता क्या कहलाता है को भी करारा झटका लगा है. वहीं रियेलिटी शो की इंट्री हुई है. यहां देखें कौन सा रहा कौन से नंबर पर रहा…

Ghum Hai Kisikey Pyaar Meiin

पिछले हफ्ते की तरह इसबार भी सीरियल गुम है किसी की प्यार में पहले नंबर पर है. इस शो ने कई महीनों से टॉप पर रहनेवाले अनुपमा सीरियल को करारा झटका दिया है. नील भट्ट, आयशा सिंह और ऐश्वर्या शर्मा की तिकड़ी फैंस को पसंद आ रही है. इस शो को 8412 इंप्रेशन मिले हैं.

Anupamaa

रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे और मदालसा शर्मा का शो अनुपमा इस हफ्ते भी दूसरे नंबर पर है. अनुपमा और वनराज के तलाक के ट्रैक ने लोगों का ध्यान खींचा है. हालांकि तलाक के ट्रैक को लंबा खींचने की वजह से शो को नुकसान भी पहुंचा है. इस शो को 8166 इंप्रेशन मिले हैं.

Imlie

स्टार प्लस पर प्रसारित होनेवाले शो ‘इमली’ तीसरे नंबर पर काबिज है. पिछले हफ्ते भी यह शो तीसरे नंबर पर था. यह शो अपने पॉजिशन पर कायम है. इस शो को दर्शक लंबे समय से पसंद कर रहे हैं. इमली और आदित्य की शादी का राज खुद चुका है और मालिनी कुछ बड़ा फैसला करनेवाली हैं.इस शो को 7899 इंप्रेशन मिले हैं.

Also Read: ऐश्वर्या राय की खूबसूरती देख नजरें नहीं हटा पाये थे अक्षय खन्ना, बोले यह शर्मनाक है लेकिन…

Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah

पिछले 12 सालों से लोगों को एंटरटेन करता आ रहा शो तारक मेहता का उल्टा चश्मा लगातार टॉप पर है. शो का ट्रैक फैंस को बेहद पसंद आ रहा है. शो में नये किरदारों की भी इंट्री हुई है. यह शो टीआरपी लिस्ट में चौथे नंबर पर है. इस शो को 6763 इंप्रेशन मिले हैं.

Indian Idol 12

रियेलिटी सिगिंग शो इंडियन आइडल 12 इस हफ्ते पांचवें नंबर पर काबिज है. पिछले सप्ताह इस स्थान पर ये रिश्ता क्या कहलाता है और साथ निभाना साथिया 2 दोनों मौजूद थे. इस शो को 6429 इंप्रेशन मिले हैं.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola