Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मामले में अरविंद केजरीवाल ने की CBI जांच की मांग, कर्लीज रेस्टोरेंट सील

Updated:
विज्ञापन
Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मामले में अरविंद केजरीवाल ने की CBI जांच की मांग, कर्लीज रेस्टोरेंट सील

Sonali Phogat Case: सोनाली फोगाट मामले में अब दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सीबीआई जांच की मांग की है. इधर गोवा सीएम प्रमोद सांवत ने कर्लीज रेस्टोरेंट के खिलाफ कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया. बता दें कि यह वही रेस्टोरेंट है, जहां पर सोनाली फोगाट को सुधीर और सुखविंदर ने ड्रग्स दिया था.

विज्ञापन

Sonali Phogat Murder Case: बीजेपी (BJP) नेता और टिकटॉक स्टार सोनाली फोगाट (Sonali Phogat) मर्डर मामले में हर दिन कई सनसनीखेज खुलासे हो रहे हैं. अब गोवा सरकार ने एक्शन लेते हुए कर्लीज रेस्टोरेंट (Curlie Restaurant) को सील कर दिया है. इस बात की जानकारी गोवा के मुख्यमंत्री प्रमोद सावंत (Goa CM Pramod Sawant) ने खुद दी. आपको बता दें कि ये वही रेस्टोरेंट है, जहां पर सोनाली फोगाट को सुधीर संगवान और सुखविंदर ने ड्रग्स का ओवर डोज दिया था.

अरविंद केजरीवाल ने की सीबीआई जांच की मांग

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने भी दिवंगत नेता सोनाली फोगाट के परिवार के सदस्यों से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने मांग की है कि सोनाली फोगाट की मौत की जांच केन्द्रीय अन्वेषण ब्यूरो (सीबीआई) से कराये जाने का आदेश दिया जाए. केजरीवाल पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के साथ फोगाट के फार्महाउस पर भी गए और उनकी मौत पर दुख जताया. दोनों नेताओं ने फोगाट के रिश्तेदार कुलदीप फोगाट से बात की.

सोनाली फोगाट के परिवार जांच से संतुष्ट नहीं

अरविंद केजरीवाल ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि परिवार के सदस्य जांच से संतुष्ट नहीं हैं. उन्होंने कहा कि उन्हें आशंका है कि कहीं न कहीं इस मामले में दोषियों को बचाने की कोशिश की जा रही है. केजरीवाल ने कहा कि मामले को निष्पक्ष जांच के लिए सीबीआई को सौंप दिया जाए. उन्होंने कहा कि जांच में कई तरह के संदेह सामने आ रहे हैं.

Also Read: सोनाली फोगाट केस में सनसनीखेज खुलासा, सुधीर सांगवान के पास था लॉकर का पासवर्ड, जानबूझकर किया गुमराह
गोवा का कर्लीज रेस्तरां सील

उन्होंने कहा कि गोवा और हरियाणा में भाजपा की सरकार है और सीबीआई जांच का आदेश देना मुश्किल नहीं है. फोगाट के परिवार के सदस्य पहले से ही सीबीआई जांच के लिए दबाव बना रहे हैं. फोगाट की गोवा पहुंचने के कुछ घंटे बाद ही मौत हो गई थी. फोगाट और उनके साथियों ने 22 अगस्त की रात को गोवा के कर्लीज रेस्तरां में पार्टी की थी. फोगाट को गोवा में आने के एक दिन बाद 23 अगस्त को उत्तरी गोवा जिले के एक अस्पताल में मृत लाया गया था. गोवा पुलिस ने फोगाट के दो सहयोगियों पर हत्या का आरोप लगाया है. (भाषा)

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : [email protected]

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola