पायल को 7वें महीने में ही उठा प्रेग्नेंसी का दर्द, अस्पताल लेकर भागे Armaan Malik, जानिये आगे क्या हुआ...

Published by :Ashish Lata
Published at :03 Mar 2023 9:03 AM (IST)
विज्ञापन
पायल को 7वें महीने में ही उठा प्रेग्नेंसी का दर्द, अस्पताल लेकर भागे Armaan Malik, जानिये आगे क्या हुआ...

फेमस यूट्यूबर अरमान मलिक की दोनों पत्नियां कृतिका और पायल मलिक इन-दिनों प्रेग्नेंसी पीरियड को एंजॉय कर रही हैं. बीते दिनों पायरल को अचानक पेट में दर्द उठा. जिसके बाद आनन-फानन में उन्हें अस्पताल ले जाया गया.

विज्ञापन

यूट्यूबर अरमान मलिक हमेशा अपने वीडियो के साथ-साथ दोनों पत्नियों पायल मलिक और कृतिका मलिक के कारण लाइमलाइट बटोरने में कामयाब रहते हैं. तीनों एक साथ ब्लॉक बनाते हैं और अपनी डे टूडे अपडेट शेयर करते हैं. अभी अरमान की दोनों पत्नियां प्रेग्नेंट है. पायल जहां ट्विन्स को जन्म देने वाली है. वहीं कृतिका पहली बार मां बनने जा रही हैं. बीते दिनों कृतिका और पायल ने अपनी गोद भराई फंक्शन आयोजित किया था. जिसमें सभी ने ढेर सारी मस्ती की थी.

पायल को उठा प्रेग्नेंसी का दर्द

अब बीती रात अरमान मलिक की पहली पत्नी को प्रेग्नेंसी का उठा. जिसके बाद परिवार वाले आनन-फानन में उनको अस्पताल लेकर गए. पायल को उल्टी जैसा लग रहा था और उनका बेबी मूवमेंट कर रहा था. अरमान ने अपने ब्लॉग के जरिये इस घटना को कैप्चर किया और फैंस तक पहुंचाया. उन्होंने कहा, पिता बनना आसान नहीं है, बताओ रात के 3 बजे पायल को अस्पताल लेकर जाना पड़ रहा है. हालांकि डॉक्टर से दिखाने के बाद उन्होंने बताया कि पायल और उनका बच्चा एकदम ठीक है.

मां बनने वाली है अरमान मलिक की दोनों पत्नियां

बता दें कि अरमान मलिक ने दो शादियां की है. पहली पत्नी पायल है, जिनका एक बेटा चीकू है. वह भी IVF के जरिए जुड़वा बच्चों की मां बनने जा रही हैं. वहीं कृतिका उनकी दूसरी पत्नी है, जो अपने पहले बच्चे की उम्मीद कर रही हैं. बीते दिनों सिंगर अरमान मलिक ने यूट्यूबर अरमान का नाम का गलत इस्तेमाल करने का आरोप लगाया था. उन्होंने सिंगर को जवाब देते हुए अपने हैंडल से यूट्यूब वीडियो शेयर किया. उनका कहना है कि, सबसे पहले मैं आपको बता दूं कि मेरे भाई एक ही नाम के करोड़ों लोग होते हैं… श्ययाद आपको लगता हो कि आपका नाम सुनके मैंने अपना नाम रखा हो तो एक बार अपनी जन्म की तारीख बता दूं आपको अपनी, आप मुझसे 5 साल छोटे हो… सबसे बुरी बात ये लगी कि कोई इंसान ट्वीट करता है और बोलता है कि मुझे इस इंसान से घिन आती है…अगर ऐसा है तो हम देखना भी नहीं चाहेंगे.

Also Read: Cheeni Kum एक्ट्रेस स्वीनी खरा की सगाई फोटोज देख फैंस को आई आराध्या बच्चन की याद, आप भी देखें तसवीरें

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola