Armaan Malik फिर बने पापा, पहली पत्नी पायल ने दिया जुड़वां बच्चों को जन्म, यहां जानें बेबी गर्ल हुई या फिर बॉय

Published by : Ashish Lata Updated At : 27 Apr 2023 11:17 PM

विज्ञापन

Payal Blessed With Twins: जिस पल का फैंस को लंबे समय से इंतजार था, आखिरकार वो पल आ ही गया. पायल मलिक ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर ये खुशखबरी शेयर की है.

विज्ञापन

Payal Blessed With Twins: यूट्यूबर अरमान मलिक ने बहुत कम समय में काफी पॉपुलैरिटी हासिल की. उनकी दो पत्नियां हैं, जो एक साथ प्यार-मोहब्बत से एक ही घर में रहती हैं. अरमान की दोनों पत्नियां पायल और कृतिका भी पॉपुलर हैं. दोनों एक जैसे कपड़े पहनती है और ये साथ में प्रेग्नेंट भी हुई थी. हालांकि कृतिका ने 15 दिन पहले ही एक बेटे को जन्म दिया है. जिसका नाम सभी ने जैद रखा. अरमान अक्सर अपने यूट्यूब ब्लॉग में जैद के क्यूटनेस को दिखाते हैं. अब सब की नजर पायल पर टिकीं थी कि उनको क्या होगा. पायल और कृतिका ने कई ब्लॉग में कहा कि उन्हें बेटी चाहिए. ऐसे में फैंस के लिए खुशखबरी हैं, क्योंकि पायल ने जुड़वां बच्चों को जन्म दिया है. अरमान मलिक ने इस गुडन्यूज को फैंस के साथ शेयर किया है.

पायल ने जुड़वां बच्चों को दिया जन्म

अरमान मलिक ने इंस्टाग्राम पर एक फोटो शेयर किया. जिसमें पायल बेड पर लेटी हुई है. वहीं कृतिका उनके पास बैठी है. साथ ही अरमान और उनका बड़ा बेटा चीकू साइड में खड़े हैं. तस्वीर को शेयर करते हुए अरमान ने गुडन्यूज देते हुए लिखा, “आखिरकार पायल मां बन गई, गेस करिये?” यूट्यूबर ने अब खुलासा कर दिया है कि एक लड़का और एक लड़की हुई है. फैंस काफी ज्यादा एक्साइटेड हो गए हैं. उनका कहना है कि जल्दी हमे फोटो दिखाओ साइट बेबीज के.


https://www.instagram.com/p/Cre0vkHyk7C/
फैंस कर रहे कमेंट

एक अन्य वीडियो में पूरे परिवार वालों को अस्पताल के गेट पर देखा गया और सभी एक-एक करके एक गाना गा रहे थे. जिसके बोल थे- खुशियां ही खुशियां देखो… चारों ओर फैली क्योंकि मेरे घर आ रहे नन्हे मेहमान. पायल के बेबी को लेकर एक यूजर ने लिखा, आप लोग को दो बेटियां चाहिए थी… और वही हुआ बहुत खुशी हो रही है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, कृतिका कितने खुश है..पायल के लिए काफी खुश हूं.फैमिली कंप्लीट हो गई. एक अन्य यूजर ने लिखा, ”परिवार के सभी सदस्यों को बधाई जो भी हुआ हो बस दोनो बचे हमारी पायल स्वस्थ हो हमारी क्या चाहिए”.

https://www.instagram.com/p/Cre1IAeJswW/
Also Read: KKBKKJ BO Collection Day 5: बॉक्स ऑफिस पर सुस्त पड़ी सलमान खान की फिल्म, 100 करोड़ के लिए करनी होगी इतनी कमाई
आईवीएफ से पायल हुई थी प्रेग्नेंट

आपको बता दें कि पायल ने प्रेग्नेंसी आईवीएफ की मदद की है. कुछ दिक्कतों के कारण वह प्रेग्नेंट नहीं हो पा रही थी. हालांकि उनका एक बड़ा बेटा चिरायु है. जो सोशल मीडिया पर ब्लॉग्स बनाता है और काफी फेमस है. वहीं अरमान मलिक की दूसरी पत्नी कृतिका को भी पायल अपनी बहन मानती हैं और काफी ज्यादा प्यार करती हैं. जैद का भी पायल काफी ख्याल रख रही है.

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola