ePaper

Anupamaa Spoiler Alert: मालविका को धोखा देने का प्लान बना रहा वनराज! दोनों को साथ में देखकर अनुपमा शॉक्ड

Updated at : 20 Jan 2022 11:02 AM (IST)
विज्ञापन
Anupamaa Spoiler Alert: मालविका को धोखा देने का प्लान बना रहा वनराज! दोनों को साथ में देखकर अनुपमा शॉक्ड

'अनुपमा' में ऑफिस में अनु को शांत देखकर अनुज इसका कारण पूछता है. वहीं, किंजल समर को समझाती है औऱ उसे नंदिनी से बात करने के लिए कहती है.

विज्ञापन

Anupamaa Spoiler Alert: ‘अनुपमा’ में नये ट्विस्ट एंड टर्न दर्शकों को ट्रैक से बांधे हुए है. समर को लेकर वनराज औऱ अनुपमा में तीखी बहस हो जाती है. वनराज उसे नंदिनी से रिश्ता तोड़ने के लिए कहता है और अनुपमा उसे रिश्ता बचाए रखने के लिए कहती है. इधर ऑफिस में अनु को शांत देखकर अनुज इसका कारण पूछता है. वहीं, मालविका भी वनराज से उसके चुप रहने की वजह पूछती है.

अनुपमा के आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज, मालविका से कहता है कि उसका पूरा ध्यान काम पर है क्योंकि वह उसका भरोसा तोड़कर खुद को साबित नहीं करना चाहता है. अनुज को उस पर भरोसा नहीं है और उसे अपना विश्वास भी हासिल करने की जरूरत है. इधर अनुपमा, अनुज से कहती है कि वह वनराज से लड़ना नहीं चाहती, लेकिन अगर बच्चों को वो गलत रास्ता बताएंगे, तो वो खुद को माफ नहीं करेगी.

वनराज, मालविका से कहता है कि लोग उसे उसके अतीत के आधार पर आंकते है. वे सोचते है कि वह वही पुराना वनराज शाह है. जब भी लोग उसे उसकी गलतियों का एहसास कराते है, वह खुद को अकेला महसूस करता है चाहे वह घर पर हो या बाहर. मालविका उसके आंसू पोंछती है. वनराज उससे पूछता है कि क्या उसे उस पर भरोसा है. वो इसपर हां कहती है.

Also Read: अमिताभ बच्चन का स्वैग देखकर सौरव गांगुली हुए क्लीन बोल्ड, कमेंट करने से खुद को रोक नहीं पाए, तसवीर वायरल

अनुपमा, मालविका के लिए दवा लाती है और दोनों को साथ में देखकर चौंक जाती है. वनराज, अनु से कहता है कि वह उसे इलाज के लिए ले जाएगा और अनु के काम में व्यस्त होने के कारण उसे दवा और इलाज का समय याद दिलाएगा. अनु कहती है रहने दो, वह मुक्कू को संभाल लेगी. वनराज का कहना है कि उन्हें इसके बजाय काम पर ध्यान देना चाहिए.

किंजल इधर समर को समझाती है औऱ उसे नंदिनी से बात करने के लिए कहती है. वहीं, अनुपमा, वनराज को ऐसा न करने की चेतावनी देती है. वह कहती है कि वे दोनों जानते हैं कि वह क्या कर रहा है और उसे इसके बजाय अपने परिवार और बच्चों पर ध्यान केंद्रित करने की चेतावनी द. वह उसे जाने के लिए कहता है क्योंकि उसे बहुत काम है. अनुपमा सोचती है कि वनराज शाह मुक्कू को अपनी बातों में फुसलाने की कोशिश कर रहे है, लेकिन वो ऐसा नहीं होने देगी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola