Anupamaa Spoiler Alert : वनराज ने बा को घर से निकाला, क्या काव्या के डर्टी प्लान को समझ पायेगी अनुपमा?
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 19 Nov 2021 9:05 AM
Anupamaa Spoiler Alert : इधर वनराज घर पहुंचता है और तोषु से जानने की कोशिश करता है कि उसके जाने के बाद सबकुछ ठीकठाक था? तोषु उसकी बात टाल जाता है और वहां से बहाना बनाकर चला जाता है.
Anupamaa Spoiler Alert : स्टार प्लस के शो अनुपमा के आनेवाले ट्रैक में काव्या अपनी बुरे प्लान्स को अंजाम देती नजर आएंगी. वनराज शाह हाउस लौट आया है. इधर बा से सारे नाता तोड़ मामाजी भी घर से निकल जाते हैं. बा बाबूजी को लेने के लिए अनुपमा के घर पहुंचती है और उनका हाथ पकड़कर कहती हैं वापस घर चलिए. अनुपमा उन्हें रोकने की कोशिश करती हैं लेकिन वो उसे यह बोलकर चुप करा देती है कि वो उसके पति को रोकने की कोशिश न करे.
लेकिन बाबूजी हाथ छुड़कर दरवाजा बंद कर देते हैं और कहते हैं कि वो उस घर में नहीं जाना चाहते. अब वो बा के ताने सुनकर नहीं जी पायेंगे वो बस अपनी बेटी अनुपमा के पास रहना चाहते हैं. इधर वनराज घर पहुंचता है और तोषु से जानने की कोशिश करता है कि उसके जाने के बाद सबकुछ ठीकठाक था? तोषु उसकी बात टाल जाता है और वहां से बहाना बनाकर चला जाता है.
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, जैसे ही वनराज को पता चलता है कि बा ने बाबूजी की बेइज्जती की है और उन्हें नकारा कहा है. वो गुस्से से भर जायेगा. वो कड़े शब्दों में कहेगा कि जब तक बाबूजी शाह हाउस में लौटकर नहीं आते, बा के लिए भी घर के दरवाजे बंद रहेंगे. यह सुनकर बा चौंक जाती है. वो अनुपमा से हाथ जोड़कर कहती है कि किसी तरह वो उसके पति को वापस घर ले आये. अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या अनुपमा बा को घर वापस ला पायेगी?
इधर काव्या उसे फिर से अनुपमा के खिलाफ उकसाती है. काव्या ने अपने दिमाग के खेल खेलना शुरू कर दिया है और उसके लिए हर चीज में हेरफेर करना आसान होता जा रहा है. जब बा यह देखकर परेशान हो जाती है कि सभी ने उसे कैसे छोड़ दिया है, तो काव्या इसे अनुपमा के खिलाफ इसका इस्तेमाल करती है. बा अपना मानसिक संतुलन खो देती है और उसके लिए उसके नाम पर प्रॉपर्टी करना आसान हो जाता है.
Also Read: रणबीर कपूर और आलिया भट्ट के नये घर में होगा एक स्पेशल रूम, ऋषि कपूर से है इसका कनेक्शन
इधर राखी दवे अपनी बेटी किंजल को वापस अपने साथ ले जाने के इरादे से एक बार फिर शाह हाउस में इंट्री करेंगी. राखी किंजल से बात करती हुई दिखाई देगी और उसे एहसास दिलाएगी कि वह शाह हाउस में अपना समय बर्बाद कर रही है क्योंकि ये लोग उसे कभी प्यार और सम्मान नहीं करेंगे. राखी जल्द ही खुलासा करेगी कि अनुपमा और बाबूजी जो घर के दिल थे, इन लोगों के कारण घर छोड़ दिया और वह अब भी उनके साथ रहना चाहती है और अपना जीवन बर्बाद करना चाहती हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










