Anupamaa Spoiler Alert : पाखी ने घरवालों को दिखा दिया अनुपमा अनुज का वीडियो, समर का हुआ एक्सीडेंट
Author : Prabhat Khabar Digital Desk Published by : Prabhat Khabar Updated At : 06 Sep 2021 10:58 AM
Anupamaa Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा में नया ट्विस्ट आने को तैयार है. आनेवाले एपिसोड में बहुत सारे दिलचस्प ड्रामा का खुलासा होने वाला है. अनुपमा कॉलेज के रीयूनियन पार्टी से घर लौटती है.
Anupamaa Spoiler Alert : सीरियल अनुपमा में नया ट्विस्ट आने को तैयार है. आनेवाले एपिसोड में बहुत सारे दिलचस्प ड्रामा का खुलासा होने वाला है. अनुपमा कॉलेज के रीयूनियन पार्टी से घर लौटती है जहां किंजल और पाखी अनुपमा की पार्टी और उनके दोस्तों के बारे में जानने के लिए एक्साइटिड हो जाते हैं. शाह फैमिली को ये पता चल जाता है कि फेमस बिजनेसमैन अनुज कपाड़िया अनुपमा के दोस्त हैं और वो भी पार्टी में मौजूद था.
अनुपमा उन्हें बताती हैं कि उसे पता नहीं था कि अनुज कपाड़िया भी पार्टी में आनेवाला है. पार्टी में उससे मिलने के बाद तक उसे पता नहीं था कि वो अनुज है. इधर अनुज की चर्चा से वनराज चिढ़ जाता है, जबकि काव्या को अनुपमा और अनुज के अतीत के बारे गड़बड़ सोचने लगती हैं. आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि पाखी अनुपमा की पार्टी का वीडियो प्ले करती है.
वीडियो में अनुपमा अनुज के साथ डांस हुई नजर आती हैं जहाँ पाखी बताती है कि कॉलेज टाइम में अनुज को अनुपमा पर क्रश था. अनुपमा परेशान हो जाती है क्योंकि काव्या अनुपमा को अनुज के साथ अपने रिश्ते के बारे में ताना मारती हैं. दूसरी ओर, बा अनुपमा के खिलाफ भी बोलती है जिससे उसे शर्मिंदगी महसूस होती है.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि कैसे काव्या अनुज को लेकर अनुपमा पर उंगलियां उठाती हैं और उनसे पर्सनल सवाल पछूती है. अधर समर और नंदिनी के रिलेशनशिप में मुश्किलें पैदा हो गईं हैं. आने वाले एपिसोड में रोहन समर से मिलेगा और उसे अपने और नंदिनी के रिश्ते के बारे में बताएगा. शो में नंदिनी के एक्स बॉयफ्रेंड रोहन की इंट्री हो चुकी है.
Also Read: कौन हैं नंदिता महतानी? विद्युत जामवाल से पहले जुड़ा था इस सुपरस्टार संग नाम
वह उसे बताता है कि कैसे वह और नंदिनी युएसए में एक साथ रहने वाले थे और वो कितने करीब थे. समर इस बात से परेशान होता है वह रोहन और नंदिनी की सच्चाई को बर्दाश्त नहीं कर सकता है. जन्माष्टमी मनाते ही अनुपमा उसे घर आने के लिए बुलाएगी लेकिन समर घर आने से इंकार कर देता है और उसका एक्सीडेंट हो जाता है. अनुज कपाड़िया अपनी जान बचाने की कोशिश करता है क्योंकि वह देखता है कि एक ट्रक उसकी ओर आ रहा है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










