Anupamaa Spoiler Alert: इस वजह से राखी दवे पर भड़की किंजल, वनराज ने लगाया अनुपमा पर आरोप

आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, पाखी वनराज पर सबके सामने एक सीन क्रियेट करने के लिए चिल्लाती हैं, भले ही वो खुद एक्सट्रा मैरिटल अफेयर रखने का दोषी है. पाखी को इतना बोल्ड देखकर वनराज परिवार के बाकी लोग चौंक जाते हैं.
Anupamaa Spoiler Alert: अनुपमा टेलीविजन स्क्रीन पर राज कर रही हैं. यह शो बहुत अच्छा परफॉर्म कर रहा है और हर हफ्ते बार्क टीआरपी रेटिंग में टॉप पर है. इन दिनों शो का ट्रैक काफी दिलचस्प है क्योंकि कहानी अनुपमा और अनुज की शादी के बाद की जिंदगी पर फोकस है. कुछ नये किरदारों की एंट्री हुई है जिसने कहानी को एक नया मोड़ दिया है. वहीं फैंस हर किरदार से खुद को जुड़ा हुआ महसूस कर रहे हैं.
आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, पाखी वनराज पर सबके सामने एक सीन क्रियेट करने के लिए चिल्लाती हैं, भले ही वो खुद एक्सट्रा मैरिटल अफेयर रखने का दोषी है. पाखी को इतना बोल्ड देखकर वनराज परिवार के बाकी लोग चौंक जाते हैं. इस मौके का फायदा उठाते हुए राखी आग में घी डालने का काम करती हैं और परिवार के खिलाफ पाखी का समर्थन करती हैं. किंजल इस तनाव को सह नहीं पाती और अपनी मां को तुरंत वहां से जाने के लिए कहती हैं.
पहले ही इस बात का खुलासा हो चुका है कि आदिक, अनुज की प्रॉपर्टी में एक हिस्सा चाहता है वो अनुपमा के खिलाफ उसी की बेटी पाखी का इस्तेमाल कर रहा है. उसने अपने गंदे खेल में पाखी को मोहरा बना लिया है और उसे अपने प्यार के जाल में फंसा लिया है. गोद भराई से लौटने के बाद, बरखा पाखी और आदिक की डेट के बारे में जानने के बाद अपने आपा खो बैठती हैं क्योंकि उसका स्टेटस उनसे मैच नहीं करता. फिर आदिक अनुपमा का विश्वास जीतने की अपनी प्लानिंग को लेकर राज खोलता है.
Also Read: Samantha Ruth Prabhu इस एक्टर के आपोजिट करेंगी बॉलीवुड डेब्यू, सामने आई डिटेल्स
आप देख चुके हैं कि वनराज ने पाखी और आदिक को डेट पर एकसाथ पकड़ लेते हैं. इसके बाद दोनों अपनी भावनाओं को सबके सामने कबूल कर लेते हैं. वनराज का गुस्सा फूट पड़ता है, पाखी को वहां से ले जाने की कोशिश करता है और उसे आदिक से कभी नहीं मिलने देने का फैसला करता है. हालाँकि, वह अपना हाथ झटकती है और अपने पिता के खिलाफ विद्रोह करती है. वह वनराज और अनुपमा दोनों को अपमानित करती है और चाहती है कि वह किसी से भी प्यार करने की आजादी चाहती है. अनुपमा सिचुएशन को शांत करने के लिए पाखी के साथ खड़ी होगी लेकिन चीजें और बिगड़ जायेंगी. क्योंकि वनराज अनुपमा पर पाखी के व्यवहार के लिए आरोप लगाएगा.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




