‘अनुपमा’ ने Manike Mage Hithe सॉन्ग पर किया जबरदस्त डांस, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ ये VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Rupali Ganguly Dance Video : सीरियल अनुपमा (Anupama) में लीड रोल निभाकर लोगों के दिलों पर राज कर रहीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो Manike Mage Hithe सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं.

विज्ञापन

सीरियल अनुपमा (Anupama) में लीड रोल निभाकर लोगों के दिलों पर राज कर रहीं एक्ट्रेस रुपाली गांगुली (Rupali Ganguly) का एक डांस वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. इस वीडियो में वो Manike Mage Hithe सॉन्ग पर जबरदस्त डांस करती नजर आ रही हैं. उनके साथ इस वीडियो में अपने भतीजे और दोस्त के साथ नजर आ रही हैं. इस वीडियो में रुपाली का अंदाज देखने लायक है.

विज्ञापन

इस वीडियो में रुपाली रेड कलर के लहंगा चोली में नजर आ रही हैं. ओपन हेयर में वो बेहद खूबसूरत लग रही हैं. उन्होंने वीडियो शेयर करते हुए लिखा, देर से ही सही, लेकिम मैंने इस ट्रेंड को फॉलो किया. कानों को सुकून देनेवाला ट्रैक. इस वीडियो को कोरियोग्राफर विजय गांगुली ने शूट किया है. वीडिया पर लोग जमकर कमेंट कर रहे है.

इस वीडियो पर कमेंट करते हुए यूजर ने लिखा, इंडियन आउटफिट में इस गाने में आपका डांस कमाल है. आई लव यू. एक और यूजर ने लिखा, किताबों में पूछा हर शब्द को ढूंढ़ा, पर आपकी खूबसूरती को बयां करने के लिए कोई शब्द नहीं मिला, मैडम जी. एक और यूजर ने लिखा, आप इतनी प्यारी हैं सच में दिल खुश हो जाता है. एक और यूजर ने लिखा, मैम आपका शो अनुपमा मेरा फेवरेट है.

Also Read: Bigg Boss 15: घरवालों के लिए बिग बॉस ने जारी किया फरमान, विधि पांड्या को अफसाना खान ने दे दी धमकी, VIDEO

बता दें कि मानिके मगे हिते श्रीलंकाई गायक और गीतकार योहानी ने गाया हैं और इस गाने ने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया था. इस सॉन्ग पर अबतक कई सारे रील्स वीडियो बन चुके है. साथ ही कई बड़े सेलेब्स ने इस गाने की दिल खोलकर तारीफ भी की है, जिसमें अमिताभ बच्चन का भी नाम हैं. सोशल मीडिया पर इस गाने के कई वीडियोज वायरल हो रहे हैं.

सीरियल ‘अनुपमा’ इन दिनों लगातार टीआरपी लिस्‍ट में नंबर एक पर बना हुआ है. शो में रूपाली गांगुली अनुपमा का रोल निभा रही हैं. सिंपल साड़ी, बड़ी सी बिंदी और लंबी सी चोटी किए हुए रूपाली शो की जान है. रूपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. वो इंस्टाग्राम पर अपनी बेहद ग्लैमरस और खूबसूरत तसवीरें मौजूद हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola