Bigg Boss 15: घरवालों के लिए बिग बॉस ने जारी किया फरमान, विधि पांड्या को अफसाना खान ने दे दी धमकी, VIDEO

Updated:
विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान के रियेलिटी शो बिग बॉस 15 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सभी कंटेस्टेंट जंगल पहुंच चुके हैं. पहले दिन खाना बनाने को लेकर थोड़ी बहुत नोंक झोंक देखने को मिली. वीडियो में आप देख सकते हैं बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि सभी कंटेस्टेंट अपना सारा सामान बिग बॉस को सौंप दे.

विज्ञापन

Bigg Boss 15: सलमान खान के रियेलिटी शो बि�� बॉस 15 की धमाकेदार शुरुआत हो चुकी है. सभी कंटेस्टेंट जंगल पहुंच चुके हैं. पहले दिन खाना बनाने को लेकर थोड़ी बहुत नोंक झोंक देखने को मिली. लेकिन उमर रियाज और प्रतीक सहजपाल के बीच जमकर बहस हुई और घरवालों को बीच-बचाव करने के लिए सामने आना पड़ा. अब बिग बॉस ने घरवालों के लिए एक नया फरमान जारी किया है जिसका वीडियो सामने आया है.

विज्ञापन

इस वीडियो में आप देख सकते हैं बिग बॉस अनाउंस करते हैं कि सभी कंटेस्टेंट अपना सारा सामान बिग बॉस को सौंप दे. जिसे लेकर विधि और अफसाना के बीच लड़ाई हो जाती है. विधि कहती है कि सभी को अपने अपने बैग्स सौंपने होगा. जिसे सुनकर अफसाना भड़क जाती हैं और गुस्से में कहती है कि आप कौन है सीखानेवाली. मुझे बोलनेवाली आप हैं कौन. मेरे साथ जबान लड़ाई तो जबान तोड़कर रख दूंगी. इसके बाद सभी घरवाले एकदूसरे से भिड़ जाते हैं.

बता दें कि, घर में इंट्री से पहले ही निधि पांड्या ने एक इंटरव्यू में कहा था, “मेरा एक मजबूत व्यक्तित्व है और मैं किसी की भी बकवास बर्दाश्त नहीं कर सकती. मेरी अपनी राय है और मैं चीजों को अपने तरीके से करना पसंद करती हूं. जब मुझे पता होता है कि मैं सही कर रही हूं. मेरा एक हिस्सा ऐसा भी है जिसे नए लोगों के साथ तालमेल बिठाने में थोड़ा समय लगता है. मैं सोचती हूं कि अगर मैं लोगों के सामने खुद को सही तरीके से रखूंगी, तो मैं शो में बहुत आगे बढ़ूंगी.”

एक और वीडियो वायरल हो रहा है जिसमें प्रतीक सहजपाल और जय भानुशाली आपस में भिड़ते दिख रहे हैं. दोनों सफाई को लेकर लड़ते दिख रहे हैं. बिग बॉस ओटीटी के तीनों कंटेस्टेंट प्रतीक सहजपाल, शमिता शेट्टी और निशांत भट्ट को स्पेशल पावर के साथ घर में इंट्री कराई गई है. तीनों कंटेस्टेंट मुख्य घर में रहेंगे लेकिन बाकी सभी सदस्यों को गार्डन एरिया में ही रहना होगा. ऐसे में घर में सफाई को लेकर जय और प्रतीक भिड़ गये.

Also Read: EXCLUSIVE : बिग बॉस के घर अच्छा खाना और अपना स्पेस मिस करूंगा- साहिल श्रॉफ

गौरतलब है कि ईशान सहगल ने खुद को घर से बेघर होने के लिए नॉमिनेट किया है. दरअसल उन्हें डोनल बिष्ट के साथ असली जंगल में भेजा गया था. इसके बाद बिग बॉस ने उन्हें आदेश दिया कि, दोनों को मुख्य घर में वापस आने के लिए दोनों में से किसी एक को नॉमिनेट करना होगा. आपसी सहमति से ईशान ने खुद को नॉमिनेट किया. इस हफ्ते घर से बाहर होने के लिए ईशान नॉमिनेट हो गये हैं.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola