Anupamaa की नंदिनी की इस एक्टर संग उड़ी थी डेटिंग की अफवाह, एक्ट्रेस ने ऑडिशन को लेकर किया था ये खुलासा

Anupama fame Anagha Bhosale : सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में नंबर एक पर बरकरार है.
Anupama fame Anagha Bhosale : सुपरहिट सीरियल अनुपमा (Anupama) टीआरपी की लिस्ट में नंबर एक पर बरकरार है. शो को दर्शकों का भरपूर प्यार मिल रहा है और इसके सारे किरदार अब घर-घर में पहचाने जाने लगे है. शो में लोगों को समर और नंदिनी की जोड़ी भी काफी भा रही है. दोनों के लवस्टोरी का ट्रैक भी बेहद खास है. नंदिनी का रोल अनघा भोसले निभा रही हैं. लेकिन क्या आप जानते है अनघा को पहला टीवी शो ऑडिशन देने के एक साल बाद मिला था.
अनघा भोसले ने 2020 में अपने एक्टिंग करियर की शुरुआत टीवी शो दादी अम्मा दादी अम्मा मान जाओ से की थीं. एक इंटरव्यू में उन्होंने खुलासा किया था कि, मुझे दादी अम्मा … दादी अम्मा मान जाओ में श्रद्धा की भूमिका मिली! एक साल के ऑडिशन और स्क्रीन टेस्ट के बाद. मुझे दो महीने बाद शॉर्टलिस्ट होने के बारे में कॉल आया. जब मुझे आखिरकार रोल के लिए फाइनल किया गया, तो मेरा परिवार मेरे लिए बहुत खुश था. हालांकि, मुझे रोल पाने में इतना समय लगा, बावजूद इसके मैं बेहद खुश थी.
अनघा भोसले असल जिंदगी में काफी स्टाइलिश और ग्लैमरस है. एक्ट्रेस के इंस्टाग्राम पर उनकी बेहद खूबसूरत तसवीरें मौजूद है. इन फोटोज पर उनके चाहने वालों ने खूब सारे लाइक्स और कमेंट्स किए हुए है. अनघा भोसले पुणे से है और वो भगवान कृष्ण में बहुत विश्वास रखती हैं. एक्ट्रेस अपनी फैमिली की बहुत केयर और उनसे खूब सारा प्यार भी करती है.
वहीं, कुछ समय पहले शो के समर यानि पारस कलनावत के साथ उनकी डेटिंग की खबरें थी. मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, अनघा और पारस ज्यादातर समय सेट पर एक साथ बिताते हैं. पूरी कास्ट और क्रू को पता है कि दोनों एकदूसरे को पसंद करते हैं. हालांकि एक्टर ने ऐसी बातों से इनकार कर दिया था. पारस ने कहा था कि, “यह बिल्कुल सच नहीं है. मैं सिंगल हूं.”
Also Read: ऋतिक रोशन की एक्स वाइफ ने शेयर की सबा आजाद की तसवीर, एक्टर संग डेटिंग की है चर्चा
फिलहाल शो में अनघा नंदिनी के किरदार से सबका दिल जीत रही है. समर औऱ उसकी लवस्टोरी काफी दिलचस्प होती जा रही है. नंदिनी हर मुश्किल में समर का साथ निभाते हुए नजर आती है. अनुपमा के भी काफी क्लोज है नदिंनी. समर और नंदिनी के बीच फिलहाल दूरी देखी जा रही है. लेकिन वैलेंटाइन के खास मौके पर दोनों एकदूसरे के करीब आनेवाले हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




