Anupamaa फेम रुपाली गांगुली ने 'झुमका बरेली वाला' सॉन्ग पर किया शानदार डांस, VIDEO वायरल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 24 Jul 2022 4:02 PM
रुपाली गांगुली ने खुद ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो झुमका बरेली वाला गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन भी कमाल है. वो एक खूबसूरत फ्लोरल डिज़ाइन काफ्तान स्टाइल ड्रेस में कमाल दिख रही हैं.
रूपाली गांगुली टीवी की सबसे लोकप्रिय नामों में से एक हैं. अभिनेत्री को साराभाई बनाम साराभाई शो से खासा लोकप्रियता हासिल की जिसमें उन्होंने मोनिशा की भूमिका निभाई थी. रूपाली इस समय गौरव खन्ना के साथ टॉप रेटेड शो अनुपमा में लीड भूमिका निभा रही हैं. एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर भी खासा एक्टिव रहती हैं और अपनी तस्वीरें और वीडियोज शेयर करती रहती हैं. अब उनका एक डांस वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
रुपाली गांगुली ने खुद ये डांस वीडियो अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर शेयर किया है जिसमें वो झुमका बरेली वाला गाने पर थिरकती नजर आ रही हैं. उनके एक्सप्रेशन भी कमाल है. वो एक खूबसूरत फ्लोरल डिज़ाइन काफ्तान स्टाइल ड्रेस में कमाल दिख रही हैं. उन्होंने हैवी झुमकों से अपने लुक को कंप्लीट किया है. उन्होंने इस वीडियो को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, दुनिया है मेरे पीछे, लेकिन मैं तेरे पीछे. अपना बना ले मेरी जानं, हाय रे मैं तेरे क़ुरबान.
https://www.instagram.com/p/CgV8pOZjRBy/
रुपाली गांगुली के इस वीडियो पर फैंस जमकर प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, अनुपमा मैम आपको प्यार, आप मेरी फेवरेट हैं. एक और यूजर ने लिखा, उफ्फ एक तो ये एक्सप्रेशन और ऊपर से आपका हेयरस्टाइल और ये झुमका तो है ही झक्कास. एक यूजर ने लिखा, आप कितनी प्यारी लग रही हो. कितनी हसीन लग रही हो. आपके एक्सप्रेशन कमाल है. एक और यूजर ने लिखा, आज क्या हमारी जान लेने का इरादा है.
हाल ही में ईटाइम्स को दिये एक इंटरव्यू में अपने पहले ऑडिशन को याद करते हुए कहा था कि,”मेरा पहला टेलीविजन शो भी राजन (राजन शाही) के साथ था. शाही के इस शो का नाम ‘दिल है के मानता नहीं’ था. मैंने वह सब कुछ किया जो मेरे रास्ते में आया जैसे विज्ञापन, कैटलॉग शूट. मुझे याद है जब मैं राजन के शो के ऑडिशन के लिए आया था. उनके पास टाइम स्लॉट था लेकिन उनके पास उनकी मुख्य अभिनेत्री नहीं थी.”
Also Read: Emergency: इंदिरा गांधी का वीडियो शेयर कर RGV ने कंगना रनौत के लिए कही ये बात, एक्ट्रेस ने दी प्रतिक्रिया
गौरतलब है कि रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर खासा एक्टिव रहती हैं. उनके इंस्टाग्राम पर 2 मिलियन से ज्यादा फॉलोवर्स हैं. इस समय वो अनुपमा में अपने किरदार से लोगों का दिल जीत रही हैं. यह शो लगातार टीआरपी लिस्ट में टॉप पर बना हुआ है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










