Anupama: एक दूसरे संग रोमांटिक हुए अनुपमा-अनुज, कपल को किस करते देख फैंस बोले- एपिसोड में मजा आएगा…

Updated:
विज्ञापन
Anupama: एक दूसरे संग रोमांटिक हुए अनुपमा-अनुज, कपल को किस करते देख फैंस बोले- एपिसोड में मजा आएगा…

सीरियल अनुपमा में काफी रोमांटिक ट्रैक आने वाला है. जहां अनुज और अनुपमा पहली बार एक दूसरे संग रोमांटिक होंगे. कपल एक दूसरे को किस करेंगे और प्यार भरे पल बिताएंगे. अनुज अनुपमा का रोमांस देखकर एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

विज्ञापन

टीवी जगत का मोस्ट पॉपुलर शो अनुपमा टीआरपी लिस्ट में हमेशा नंबर वन पर रहता है. शो को फैंस का ढेर सारा प्यार मिलता है. अब शो में काफी रोमांटिक ट्रैक आने वाला है. जिसमें हम अनुज और अनुपमा को रोमांटिक होते देखेंगे. दोनों के रोमांस करते हुए क्लिप्स सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं. उनके बीच की केमिस्ट्री फैंस का दिल जीत रही है और वो लेटेस्टे एपिसोड का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं.

अनुज-अनुपमा का रोमांस

अनुज और अनुपमा की लाइफ में इन-दिनों काफी कुछ हुआ. जहां अनुज ने अनु को काफी दुख पहुंचाया. उसे सबके सामने अपमान किया. ऐसे में दोनों नई शुरुआत करने को तैयार है. इसलिए तो अनुज ने अपनी लेडी लव के लिए रोमांटिक डिनर डेट प्लान की. दोनों कपल डिनर के दौरान काफी रोमांटिक हो गए और पहली बार एक दूसरे के करीब आ गए. कपल ने रोमांस करते-करते एक दूसरे को किस किया. दोनों की जोड़ी को देख फैंस खुशी से झूम उठे. सोशल मीडिया पर अनुज और अनुपमा की सिजलिंग केमिस्ट्री सारे रिकॉर्ड्स तोड़ रही है.


फैंस कर रहे कमेंट

वायरल पोस्ट पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा, वाह एपिसोड देखना का इंतजार नहीं कर सकता…क्या केमिस्ट्री है दोनों कपल की. एक दूसरे यूजर ने लिखा, रोमांटिक ट्रेक मैं कब से अनुज और अनुपमा को करीब देखना चाहता था. एक अन्य यूजर ने लिखा, अब तो अनुपमा टीआरपी क्या..सभी जगह रिकॉर्ड तौर कमाई करेगी. आपको बता दें कि शो अनुपमा की सोशल मीडिया पर तगड़ी फैंन-फॉलोइंग है. लोग इस सीरियल का एक भी एपिसोड मिस नहीं करते है. शो जबसे ऑनएयर हुआ है, तब से फैंस का पसंदीदा शो बना हुआ है. शो में अनुपमा का रोल रुपाली गांगुली और अनुज का किरदार गौरव खन्ना निभा रहे हैं.

Also Read: Khan Sir: पटना वाले खान सर का कौन सा किस्सा सुनकर इमोशनल हो गए कपिल शर्मा, बोले- आप ग्रेट हो…

विज्ञापन
आशीष लता

लेखक के बारे में

By आशीष लता

आशीष लता हिंदी डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार और कंटेंट स्ट्रेटेजिस्ट हैं. पत्रकारिता और डिजिटल कंटेंट इंडस्ट्री में उन्हें 8 साल से ज्यादा का एक्सपीरियंस है. फिलहाल वह प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर और एंटरटेनमेंट हेड के तौर पर काम कर रही हैं. यहां वह बॉलीवुड, टेलीविजन, ओटीटी, वेब सीरीज, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, एंटरटेनमेंट ट्रेंड्स और प्रीमियम डिजिटल कंटेंट पर फोकस करती हैं.

एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म हमेशा से उनकी सबसे पसंदीदा बीट रही है. फिल्मों से लेकर टीवी, ओटीटी और सेलिब्रिटी वर्ल्ड तक, हर बड़ी और छोटी अपडेट पर उनकी पैनी नजर रहती है. उन्होंने बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS (Behind The Scenes) अपडेट्स, सेलिब्रिटी लाइफस्टाइल, वायरल मोमेंट्स, वेब सीरीज रिव्यू, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट्स और एक्सक्लूसिव एंटरटेनमेंट स्टोरीज पर लगातार काम किया है. ट्रेंडिंग टॉपिक्स को ऑडियंस की पसंद के साथ जोड़कर आसान और दिलचस्प अंदाज में पेश करना उनकी सबसे बड़ी ताकत है. उनकी राइटिंग में फैक्ट्स, इनसाइट्स और एंटरटेनमेंट का ऐसा बैलेंस देखने को मिलता है, जो यूजर्स को सिर्फ जानकारी ही नहीं देता, बल्कि उन्हें आखिर तक पढ़ने के लिए भी जोड़े रखता है.

पत्रकारिता अनुभव

पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने प्लस न्यूज से की, जहां बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स तैयार कीं. फील्ड रिपोर्टिंग के दौरान उन्होंने कई वरिष्ठ राजनीतिक नेताओं और प्रशासनिक अधिकारियों के इंटरव्यू भी किए. इसके बाद उन्होंने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में भी अलग-अलग भूमिकाओं में अपनी सेवाएं दीं.

शिक्षा

आशीष लता ने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन और माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से इलेक्ट्रॉनिक मीडिया में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. फैक्ट-बेस्ड रिपोर्टिंग, रिसर्च और जर्नलिज्म के 5Ws + 1H सिद्धांतों पर उनकी मजबूत पकड़ है. यही वजह है कि उनका कंटेंट भरोसेमंद, संतुलित और पाठकों के लिए उपयोगी माना जाता है.

संपर्क : ashish.lata@prabhatkhabar.in

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola