Anupamaa: क्या अनुज का हाथ थामेगी अनुपमा? लेटेस्ट फोटोज देख फैंस पूछ रहे ये सवाल
Published by : Prabhat Khabar Digital Desk Updated At : 27 Dec 2021 2:23 PM
सीरियल अनुपमा का लेटेस्ट ट्रैक काफी मजेदार हो गया है. अनुपमा यानी रुपाली गांगुली ने लेटेस्ट तसवीरें शेयर की है, जिसे देख फैंस के मन में कई सवाल आ रहे है.

सीरियल अनुपमा की लीड एक्ट्रेस रुपाली गांगुली अपने इंस्टाग्राम पर शो से जुड़ी तसवीरें और फोटोज शेयर कर फैंस को अपडेट्स देती रहती है. फैंस भी उनके पोस्ट का बेताबी से इंतजार करती रहती है. रुपाली ने नयी तसवीरें शेयर की हैं, जिसमें वो गौरव खन्ना यानी अनुज के साथ नजर आ रही है.

रुपाली गांगुली की लेटेस्ट फोटोज पर फैंस खूब सारे लाइक्स बरसा रहे हैं. अनुपमा और अनुज तसवीरों में साथ दिख रहे है और दोनों बड़े प्यार से एक दूसरे को देख रहे है. तसवीरें देखकर ऐसा लग रहा है कि शो में क्रिसमस मनाया जाएगा क्योंकि आस- पास क्रिसमस वाला डेकोरेशन दिख रहा है.

रुपाली की फोटोज पर फैंस जमकर कमेंट कर रहे हैं. एक यूजर ने लिखा, क्या अनुज का हाथ थामेगी अनुपमा. एक दूसरे यूजर ने लिखा, क्या अनुज डांस के लिए पूछ रहे है. एक दूसरे यूजर ने लिखा, अनुज ने हाथ बढ़ा रखा है, अब तो वो हाथ थाम लो अनुपमा. एक और यूजर ने लिखा, अनुपमा तुम कब अनुज से शादी कर रही हो. कई यूजर्स दोनों की शादी को लेकर कमेंट कर रहे है.

शो ‘अनुपमा’ लगातार टीआरपी की लिस्ट में बना हुआ है. शो जब से शुरू हुआ है तब से ही टीआरपी में छाया हुआ है. शो के आगे कोई दूसरा शो नहीं टिकता. शो को दर्शकों का पूरा प्यार मिल रहा है. लेटेस्ट ट्रैक में अनुज की बहन मालविका की इंट्री हो गई है. मालविका, वनराज के घर रहने के लिए आ गई है.

रुपाली गांगुली सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं. एक्ट्रेस की फैन फॉलोइंग काफी बढ़ी है इस शो की वजह से. बता दें कि सीरियल ‘सुकन्या’ सीरियल से डेब्यू किया था. इसके बाद वो ‘भाभी’, ‘दिल है कि मानता नहीं’, ‘जिंदगी तेरी मेरी कहानी’ और ‘संजीवनी’, साराभाई वर्सेज साराभाई’ जैसे शोज में दिख चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










