Anupama: अनुपमा- श्रुति के बीच बन रहा खास कनेक्शन, सीरियल में फिर से हुई इस पुराने किरदार की एंट्री

अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशपाल की मां अनुपमा के बनाए गए चाय की तारीफ करती है. वो वह प्यार से अनुपमा का नाम बदलकर ‘अनपूर्णा’ रखती है और उसे ‘अनु’ कहकर बुलाते हुए कुछ पैसे देती है. अनुपमा आध्या के बारे में सपने देखती है.
Anupama: टीवी शो अनुपमा लीप की वजह से सुर्खियों में है. रूपाली गांगुली, सुधांशु पांडे, गौरव खन्ना के शो की कहानी इन दिनों काफी ज्यादा दिलचस्प हो गई है. सीरियल में नये किरदारों के आने की वजह से कहानी में नया ट्विस्ट आया है. श्रुति, अनुज की मंगेतर है और वो उससे शादी करना चाहती है. आध्या उसे काफी मानती है. वहीं, अनुपमा से आध्या की मुलाकात हो गई है और उसके बाद उसे पैनिक अटैक आता है. उसे पुरानी सारी बातें याद आती है. वो कहती है कि किसी भी कीमत पर वो अनुज और अनुपमा को फिर से मिलने नहीं देगी. इस बीच शो में पाखी की एंट्री हुई है और वो अपने बेटी के साथ शो में नजर आएगी.
अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशपाल की मां अनुपमा के बनाए गए चाय की तारीफ करती है. वो वह प्यार से अनुपमा का नाम बदलकर ‘अनपूर्णा’ रखती है और उसे ‘अनु’ कहकर बुलाते हुए कुछ पैसे देती है. अनुपमा आध्या के बारे में सपने देखती है और वो काफी परेशान हो जाती है. दूसरी तरफ अंश बापूजी के आस-पास नहीं होने के बारे में बा से पूछता है. बा और वनराज अंश के स्कूल के बारे में ना सोचकर उसे दूसरे शहर ले जाने के बारे में बात करते है. तभी पाखी अपनी बेटी इशानी को लेकर आती है. पाखी और अधिक के तलाक का खुलासा तब हुआ जब पाखी ने अपने काम के बोझ के कारण डिंपल से कॉफी की मांग की. लीला सोचती है कि उसे अनुपमा के अमेरिका जाने के बारे में बता देना चाहिए, लेकिन वनराज उसे मना कर देता है.
श्रुति, अनुपमा से करेगी अनुज के बारे में बात
आध्या को श्रुति के लैपटॉप पर अनुपमा की फोटो नजर आती है और उसकी सारी पुरानी यादें फिर से सताने लगती है. श्रुति, जोशी बेन के बारे में चर्चा करती है. तभी आध्या उसके लैपटॉप से उसकी फोटो हटा देती है. दूसरी ओर पाखी पहले की तरह डिंपी का अपमान करती है. काव्या ने डिंपल का साथ दिया और उसका बचाव किया. डिंपी उसके लिए कॉफी लेकर आती है और पाखी उससे कहती है कि उसे ब्लैक कॉफी चाहिए. बा और काव्या उसका व्यवहार देखकर परेशान हो जाते हैं. अनुपमा, विक्रम के साथ यशपाल की मां से मिलने के बारे में बताती है. अनुपमा, अनुज को याद करती है और तभी श्रुति आती है. श्रुति उससे कहती है कि वो ही जोशी बेन है. दोनों के बीच बातें होती है और श्रुति उससे अनुज का नाम लिए बिना उसके बारे में बात करती है. श्रुति को अनुज का फोन आता है और अनुपमा उन दोनों की शादी के बारे में पूछती है. श्रुति ने अपनी होने वाली शादी का खुलासा करती है.
सुकीर्ति कांडपाल ने कही ये बात
सुकीर्ति कांडपाल, अनुपमा में श्रुति का रोल निभा रही है. अपने किरदार को लेकर उन्होंने एक इंटरव्यू में बताया, “मुझे लगता है कि किरदार निश्चित रूप से अलग दिखने वाला है. इसका अपना आकर्षण है इसलिए मैं भी इसका इंतजार कर रही हूं. मैंने अभी शुरुआत की है और मैं शो और किरदार के लिए अभ्यस्त हो रही हूं. लेकिन मैं निश्चित रूप से महसूस करें कि यह अच्छा आकार लेगा.” बता दें कि सुकीर्ति ‘दिल मिल गए’, ‘प्यार की ये एक कहानी’ और ‘कैसा ये इश्क है’ जैसे शोज में काम कर चुकी है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










