Anupama: अनाथालय में रहने का फैसला करेगी आध्या, अपनी ही शादी से गायब हो जाएगा अनुज

Published by : Ashish Lata Updated At : 12 Apr 2024 4:06 PM

विज्ञापन

Anupama

Anupama Upcoming Twist: अनुपमा के आने वाले एपिसोड में कई बड़े ट्विस्ट आने वाले हैं, क्योंकि आध्या एक बड़े गेम खेलने वाली है, अनुपमा के प्रति अपने पिता की दीवानगी देखकर वह फिर से अनाथालय में रहने का फैसला करती है. इधर अनुज अपने शादी के दिन गायब हो जाएगा.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Twist: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में कई ट्विस्ट आने वाले हैं, जो आपको टीवी से बंधे रहने पर मजबूर कर देगी. हमने लेटेस्ट एपिसोड में देखा कि अनुज कपाड़िया अपने 26 साल के प्यार अनु को नहीं भूल पा रहे हैं. 5 साल तक अलग रहने के बाद, अनु के लिए उसका प्यार और बढ़ गया है, श्रुति और आध्या के साथ रहने के बावजूद वो आज भी अपनी एक्स वाइफ से ही प्यार करता है. आध्या जो अपनी मां अनुपमा से नफरत करती है, ये देखकर हैरान है कि उसे पिता का ये जुनून कब कम होगा. यही नहीं आध्या के बड़ा कदम उठाने वाली है. वह इंडिया जाते ही अनाथालय में वापस रहने का फैसला करती है.


श्रुति को अमेरिका में छोड़कर भारत वापस शिफ्ट होंगे अनुज और आध्या?
स्पाइस और चटनी रेस्टोरेंट को बंद होता देख अनुपमा बुरी तरह टूट जाएगी. वह डिसाइड करेगी कि अब किसी भी तरह उसे रेस्टोरेंट को बचाने के लिए मास्टर शेफ प्रतियोगिता जीतना होगा. हालांकि अनुज अपनी एक्स वाइफ को तकलीफ में नहीं देख पाएगा और बैंक का लोन चुकाने में मदद करेगा. इधर आध्या जो अनाथालय में रहने का फैसला करती है, वह अपने फैसले पर अडिग रहेगी और अनुज भी भारत में ही बस जाएगा. वहां वह अपने बड़े भाई अंकुश और बरखा से मिल सकते हैं, जो अभी भी कपाड़िया हाउस में रह रहे हैं, खैर ये ट्विस्ट तो आने वाले एपिसोड में ही पता चलेगा.


अनुज अपनी शादी के दिन हो जाएगा लापता
जैसा कि अनुपमा के आने वाले ट्विस्ट में हम देखेंगे कि, अनुज श्रुति के साथ शादी के दिन गायब हो जाएगा, और आध्या एक बार फिर अनुपमा पर उसकी खुशियां खराब करने और उसके पिता को चुराने का आरोप लगाएगी. अनु को भी अनुज के गायब होने के बारे में कोई जानकारी नहीं है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो देविका की जल्द ही सीरियल में एंट्री होने वाली है. जहां वह अनुज और अनुपमा के बीच की दीवार तोड़ देगी, आध्या को मालती देवी की ओर से उसकी मां के खिलाफ भड़काए जाने के बारे में सच बताएगी, और उसे याद दिलाएगी कि अगर अनु वहां नहीं होती तो वह जीवित नहीं होती.

Read Also- Anupama Spoiler Alert: सिर्फ अनुज-श्रुति ही नहीं एक और कपल की शो में होगी शादी, वनराज के हाथों होगा नेक काम

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola