Anupama Spoiler Alert: सिर्फ अनुज-श्रुति ही नहीं एक और कपल की शो में होगी शादी, वनराज के हाथों होगा नेक काम

Published by : Ashish Lata Updated At : 11 Apr 2024 2:13 PM

विज्ञापन

anupama

Anupama Upcoming Twist: स्टारप्लस का पॉपुलर सीरियल अनुपमा हर दिन के साथ काफी मजेदार होता जा रहा है. सीरियल में कई ट्विस्ट आने वाले हैं. जहां हम देखेंगे कि शो में अनुज-श्रुति के साथ डिंपी और टीटू की भी शादी होगी.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: टीवी सीरियल अनुपमा को काफी पसंद किया जाता है. रुपाली गांगुली शो की लीडिंग लेडी हैं और उनकी एक्टिंग दर्शकों को खूब एंटरटेन करती है. कुछ महीने पहले ही सीरियल में लीप आया था, जहां अनु का अनुज से तलाक हो गया है और वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका जाती है. लेटेस्ट कहानी, अनुपमा और अमेरिका में उसके जीवन के बारे में है. अनुज कपाड़िया (उनके पूर्व पति) श्रुति से शादी करने जा रहे हैं. अनुपमा स्पाइस एंड चटनी रेस्टोरेंट की शेफ हैं. फैंस इस बात से नाराज हैं कि अनुज और श्रुति की शादी हो रही है और उम्मीद कर रहे हैं कि कुछ ट्विस्ट के साथ अनुज फिर से अनुपमा से शादी कर लेगा. श्रुति पूरी तरह से विलेन बन चुकी हैं और शादी की तैयारियां कर रही है. वह अनु को जलाने का कोई भी मौका नहीं छोड़ रही हैं. लेकिन क्या सीरियल में अनुज-श्रुति के अलावा एक और शादी होने वाली है?


अनुपमा के आने वाले एपिसोड में आएगा जबरदस्त तहलका
अनुपमा के आने वाले एपिसोड में हम टीटू और डिंपी को शादी करते हुए देख सकते हैं. वनराज जो पूरी तरह से उनके मिलन के खिलाफ था, अब डिंपी की खातिर टीटू से मिलने के लिए तैयार हो गया है. ऐसा लगता है कि उन्हें शादी से कोई दिक्कत नहीं है, लेकिन वह पहले टीटू से बात करना चाहता है, ताकि यह जान सके कि वह डिंपी के लिए अपनी फीलिंग्स को लेकर सीरियस है या फिर नहीं. हालांकि अब सोचने वाली बात ये है कि क्या वनराज टीटू को बहकाएगा और उसे डिंपी से दूर रहने के लिए कहेगा? अनुपमा को पहले से ही वनराज की योजनाओं पर संदेह है, लेकिन वनराज ने उसे आश्वासन दिया है कि वह कोई गंदी चाल नहीं खेलेगा और डिंपी-टीटू के रास्ते में नहीं आएगा.


अनुपमा को डांटती है आध्या
अनुपमा (रूपाली गांगुली) और उनके परिवार के सभी सदस्य अमेरिका में हैं. उसे यशदीप के रूप में एक दोस्त मिल गया है, जो रेस्टोरेंट का मालिक है. आज के एपिसोड में, आध्या अनु को एक बुरी मां होने के लिए डांटती है. ये बात उसे काफी दुख पहुंचाती है. अनुज ने अपनी एक्स वाइफ की बेचैनी देखी लेकिन वह इसके बारे में कुछ नहीं कर सका. जबकि अमेरिका में मौजूद बापूजी उसका सहारा बनते हैं और उसे उम्मीद देते हैं कि एक दिन आध्या को उसके प्यार का एहसास होगा और वह उसे फिर से स्वीकार कर लेगी.


अनुपमा का ट्रांसलेटर बनेगा अनुज
अनुपमा का दिल टूट गया है और वह सुपरस्टार मास्टर शेफ के दूसरे राउंड पर ध्यान केंद्रित नहीं कर पा रही है, जहां उसने एक डिश बनाई और हिंदी में बोलती है, अनुज जो अनुपमा पर लगातार नजर रख रहा है, देखता है कि कैसे जज उसे अंग्रेजी में बोलने के लिए कहते हैं और उसे एक बार फिर याद दिलाते हैं कि यह है भारत नहीं. अनु को कुछ भी पता नहीं है क्योंकि वह अपने खिलाफ आध्या के कठोर शब्दों से उबर नहीं पा रही है. सभी को आश्चर्यचकित करते हुए अनुज सुपरस्टार मास्टर शेफ शो में एंट्री करता है जहां वह जजों से रिक्वेस्ट करता है कि उसे उसका ट्रांसलेटर बनने का अवसर दिया जाए क्योंकि उसकी अंग्रेजी बहुत अच्छी नहीं है.

Read Also- Anupama: अनुपमा का सेकंड राउंड के लिए हुआ सिलेक्शन, वनराज भारत वापस जाने का करेगा फैसला

विज्ञापन
Ashish Lata

लेखक के बारे में

By Ashish Lata

आशीष लता डिजिटल मीडिया की अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभात खबर में सीनियर कंटेंट राइटर के साथ एंटरटेनमेंट हेड के रूप में कार्यरत हैं. मीडिया इंडस्ट्री में करीब 7 साल का अनुभव रखने वाली आशीष ने एंटरटेनमेंट से लेकर देश-दुनिया और विभिन्न राज्यों की खबरों पर गहराई से काम किया है. बिहार, मध्यप्रदेश और राजस्थान जैसे राज्यों से जुड़ी खबरों के कंटेंट प्रोडक्शन में भी उनकी मजबूत पकड़ रही है. वह खबरों को आसान, रोचक और पाठकों की रुचि के अनुसार पेश करने के लिए जानी जाती हैं. एंटरटेनमेंट जर्नलिज्म में आशीष की खास दिलचस्पी सिनेमा और सितारों की दुनिया से जुड़ी खबरों में रही है. वह बॉलीवुड और टीवी इंडस्ट्री की थ्रोबैक स्टोरीज, BTS अपडेट्स, सेलेब्रिटी गॉसिप, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, टीवी शोज, वेब सीरीज और स्टार इंटरव्यू जैसे विषयों पर लगातार लिखती रही हैं. इसके अलावा स्पेशल और प्रीमियम न्यूज कंटेंट तैयार करने में भी उनकी खास विशेषज्ञता मानी जाती है. उनकी राइटिंग स्टाइल में फैक्ट्स, एंटरटेनमेंट वैल्यू और रीडर्स फर्स्ट अप्रोच का अच्छा संतुलन देखने को मिलता है. आशीष लता ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत प्लस न्यूज से की थी. यहां उन्होंने बिहार में एंकर और रिपोर्टर के रूप में काम करते हुए कई महत्वपूर्ण ग्राउंड रिपोर्ट्स कीं. इस दौरान उन्होंने अशोक चौधरी और नगर निगम अध्यक्ष जैसे कई प्रमुख नेताओं के इंटरव्यू भी किए. शुरुआती दौर में रिपोर्टिंग और फील्ड जर्नलिज्म के अनुभव ने उनकी लेखन शैली और न्यूज प्रेजेंटेशन को और मजबूत बनाया. इसके बाद आशीष ने एबीपी न्यूज और ईटीवी भारत जैसे प्रतिष्ठित मीडिया संस्थानों में काम किया। इन संस्थानों में रहते हुए उन्होंने न्यूज कवरेज, डिजिटल कंटेंट और एंटरटेनमेंट रिपोर्टिंग के कई अलग-अलग फॉर्मेट्स पर काम किया. लगातार बदलते डिजिटल मीडिया ट्रेंड्स को समझते हुए उन्होंने अपने कंटेंट को हमेशा ऑडियंस फ्रेंडली और SEO ऑप्टिमाइज्ड बनाए रखा. पटना में जन्मी आशीष लता की शुरुआती पढ़ाई पटना सेंट्रल स्कूल, सीबीएसी से हुई. इसके बाद उन्होंने पटना विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन की डिग्री हासिल की. आगे की पढ़ाई के लिए उन्होंने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से मास्टर्स ऑफ इलेक्ट्रॉनिक मीडिया किया. उनकी शैक्षणिक पृष्ठभूमि और मीडिया अनुभव उन्हें हिंदी पत्रकारिता के उन मूल सिद्धांतों की मजबूत समझ प्रदान करते हैं, जो जर्नलिज्म के बेसिक प्रिंसिपल 5Ws+1H यानी पर आधारित न्यूज राइटिंग के लिए बेहद जरूरी माने जाते हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola