Anupama: अनुपमा का सेकंड राउंड के लिए हुआ सिलेक्शन, वनराज भारत वापस जाने का करेगा फैसला

Updated:
विज्ञापन

Anupama

Anupama: अनुपमा सीरियल में दिखाया जाएगा कि अनुपमा का सेकंड राउंड के लिए सिलेक्शन हो जाता है. वो अपनी खुशी यशदीप के साथ शेयर करती है.

विज्ञापन

Anupama: अनुपमा सीरियल पर दर्शक खूब सारा प्यार लुटाते हैं. लेटेस्ट ट्रैक में दिखाया जा रहा है कि अनुपमा चोट लगने के बाद भी कुकिंग कंपीटशन में भाग लेती है. वो खुद को अच्छा करने के लिए मोटिवेट करती है. उसे अपने पुराने दिन याद आती है, जब वो अपने सपनों को पूरा करने के लिए अमेरिका आना चाहती थी. वो खुद से कहती है उसे अच्छा खाना बनाना है. आज रात के एपिसोड में दिखाया जाएगा कि जॉर्ज, अनु से उसके डिश के बारे में पूछता है. वो बताती है वो गुजरात की फेमस डिश उंदियो बना रही है.

विज्ञापन


अनुपमा का सेकंड राउंड के लिए हुआ सिलेक्शन
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा के जवाब से जॉर्ज थोड़े निराश हो जाते है. अनुपमा कहती है कि वो उंदियो को हेल्थी तरीके से बनाएगी. इसपर जॉर्ज कुछ नहीं कहते. दूसरी तरफ बाबूजी को अनुपमा की फ्रिक होती है. वो कहता है कि खाना बनाने के लिए उसे बहुत कम टाइम मिला है. वहीं, जजेस कंटेस्टेंट को खाना पेश करने के लिए कहते है. सबको एक-एक कर शेफ की कैप मिल जाती है. आखिरी में अनुपमा अपना डिश जजेस को टेस्ट कराती है और सब उसकी तारीफ करते हैं. अनुपमा सेकंड राउंड के लिए चुनी ली जाती है.


वनराज जाएगा भारत
वहीं, यशदीप को अनुपमा बताती है कि वो दूसरे राउंड के लिे सिलेक्ट हो गई है. अनुज, अनुपमा को बधाई देता है. श्रुति उससे सुपर स्टार शेफ के बारे में पूछती है और वो कहता है कि आध्या इसे देखती है. श्रुति, अनुपमा को ताना मारती है. वो कहती है सुपरस्टार बनने से पहले अनुपमा को केटरिंग करनी चाहिए. अनुपमा कहती है वो चाहे कितनी बड़ी स्टार क्यों ना बन जाए, वो स्पाइस एंड चटनी को पहले नंबर पर रखेगी. श्रुति उसे जलाने के लिए कोई प्लान सोचने लगती है. वहीं, वनराज घरवालों को बताता है कि अनुज की संगीत अटेंड करने के बाद सब भारत वापस लौट जाएंगे.

Anupama: श्रुति से शादी से पहले वनराज ने दी अनुज को वॉर्निंग, अनुपमा को लेकर कह दी ये बात

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola