Anupama: पाखी अपनी भाभी डिंपी पर लगाएगी गलत इल्जाम, वनराज, तपिश की टांग तोड़ने की करेगा बात, आएगा बड़ा ट्विस्ट

Edited by Divya Keshri
Updated:
विज्ञापन

अनुपमा के एपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी जामबूझकर वनराज को वीडियो कॉल करती है. वीडियो कॉल में वनराज डिंपी और तपिश को देख लेता है और काफी गुस्सा करता है. वो पाखी से लोकेशन भेजने के लिए कहता है. काव्या उनकी बात सुन लेती है.

विज्ञापन

Anupama: रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर अनुपमा की कहानी इन दिनों डिंपी और छोटी अनु को लेकर घूम रही है. पाखी शाह हाउस में आकर रह रही है और उसकी बदतमीजी से पाखी और बा काफी परेशान है. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी रात में अपनी दोस्त से मिलने जाती है. पाखी की सेफ्टी को लेकर वनराज काफी परेशान हो जाता है और बा से इस बारे में पूछता है. वनराज कहता है कि अगर उसे पता चल जाए कि वो कहां है तो वो उसे लाने चला जाएगा. वनराज कहता है कि जब तक पाखी यहां है उसकी देखभाल की जिम्मेदारी उसकी है. वहीं, पाखी और तपिश को साथ में देखती है. दूसरी तरफ छोटी अनु फ्रिज से चॉकलेट लेती है और अनुपमा को देखती है. वह अनुपमा से उसे ना डांटने के लिए कहती है. अनुपमा उसे कहती है कि वो उसे नहीं डांटेगी.

अनुपमा लेटेस्ट एपिसोड

अनुपमा के एपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि पाखी जामबूझकर वनराज को वीडियो कॉल करती है. वीडियो कॉल में वनराज डिंपी और तपिश को देख लेता है और काफी गुस्सा करता है. वो पाखी से लोकेशन भेजने के लिए कहता है. काव्या उनकी बात सुन लेती है औक वनराज को वहां से जाने से रोकता है. वनराज उसकी बात नहीं सुनता है और वहां चला जाता है. वहीं, काव्या ये बात अनुपमा को बताती है और वो इसे लेकर काफी परेशान हो जाती है.

https://www.instagram.com/p/C0RXObTAd5X/

वनराज ने देखा डिंपी और पाखी को साथ में

पाखी, डिंपी के पास जाती है और कहती है कि जब मैंने घर पर बताया था कि तुम दोस्त से मिलने के बहाने टीटू से मिलने जा रही हो तो तुम गुस्सा हो गई थी. पाखी उसे बेशर्म बहू बताती है और कहती है आपको तो शर्म से मर जाना चाहिए. पाखी उसे कहती है कि उसने वनराज को सब बता दिया है और वो यहां आ गया है. डिंपी वनराज को गुस्से में खड़ा देखती है. वनराज, डिंपी से कहता है कि समर को गए तीन महीने हुए है और वो उसे भूल गई. वह कहता है कि तुम समर के बच्चे की मां बनने वाली हो और अपने मरे हुए पति को धोखा दे रही है. डिंपी कहती है कि वो किसी को धोखा नहीं दे रही है और वो ये इवेंट देखने इसलिए आई थी क्योंकि ये समर का फेवरेट डांस शो है. वह पूछता है कि फिर तुमने झूठ क्यों बोला? डिंपी कहती है कि उसकी एक पहचान और जिंदगी है और कहती है कि तुम मुझे जीने नहीं दे रहे हो इसलिए मैंने झूठ बोला.

Also Read: Anupama: शाह हाउस को वनराज ने बनाया जेल! डिंपी का झूठ आया पाखी के सामने, अनुज-अनुपमा के सामने बड़ी चुनौती

वनराज ने दी तपिश को वॉर्निंग

वनराज, डिंपी को तपिश संग दोस्ती तोड़ने के लिए कहता है. पाखी, डिंपी को बहुत बुरा-भला कहती है और उसे अपने दोस्त से मिलने होटल जाने के लिए कहती है. तपिश गुस्से में पाखी पर चिल्लाता है. वनराज ने टीटू को थप्पड़ मारते हुए पूछा कि उसकी अपनी बेटी से इस तरह बात करने की हिम्मत कैसे हुई. तब तक अनुपमा वहां आ जाती है और कहती है कि वनराज तुम्हारी बेटी की मेरी बहू से इस तरह बात करने की हिम्मत कैसे हुई. वनराज उसे अपने परिवार से दूर रहने के लिए कहता है. वनराज, तपिश को वॉर्न करता है कि वो मुंबई चला जाए, नहीं तो वह उसकी टांगें तोड़ देगा. टीटू, वनराज से कहता है कि उसे डिंपी पर भरोसा होना चाहिए और उसे खुश रहने दो क्योंकि वो मां बनने वाली है. वनराज उसका कॉलर पकड़ लेता है.

अबतक आपने देखा अनुपमा में

वहीं, अनुज और अनुपमा छोटी के पास आते है और उनसे बात करती है. छोटी, अनुज को माता-पिता-शिक्षकों की बैठक में आने के लिए कहती है. अनुज कहता है तुम्हारी मां आएगी, लेकिन वो मना कर देती है. वो कहती है कि वो चाहती है कि अनुज आए. अनुज अनुपमा से कहता है कि वे उसे अभी ही सुधार लेंगे, नहीं तो वह गलती कर देगी. वहीं, वनराज डिंपी को फोन करता है और डिंपी बहाना करती है कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा. वो उसे मैसेज भेजती है कि उसे कुछ सुनाई नहीं दे रहा. तपिश और डिंपी गेट पर दिखते है इवेंट में जाने के लिए. पाखी वहां आ जाती है और उन्हें देख लेती है. पाखी खुद से कहती है कि डिंपी का झूठ पकड़ा गया और अब इस बारे में वो सबको बताएगी.

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola