ePaper

Anupama Spoiler Alert : काव्या के साथ होने वाला है कुछ बहुत बुरा, आने वाला है अनुपमा की जिंदगी में तूफान

Updated at : 08 Mar 2021 7:08 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : काव्या के साथ होने वाला है कुछ बहुत बुरा, आने वाला है अनुपमा की जिंदगी में तूफान

Anupama Spoiler Alert : अनुपमा (Anupama) में आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज समर और नंदिनी के रिश्ते को मानने से इंकार कर देता है. अनुपमा वनराज को काफी समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनता. नंदिनी घर छोड़कर जाने का फैसला कर लेती है लेकिन अनुपमा उसे किसी तरह से जाने से रोक लेती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert: अनुपमा (Anupama) में आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज समर और नंदिनी के रिश्ते को मानने से इंकार कर देता है. अनुपमा वनराज को काफी समझाने की कोशिश करती है, लेकिन वो उसकी एक नहीं सुनता. नंदिनी घर छोड़कर जाने का फैसला कर लेती है लेकिन अनुपमा उसे किसी तरह से जाने से रोक लेती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या बहुत बड़ी चाल चलने वाली है. काव्या ने एक इमोशनल ड्रामा शुरू कर दिया है. काव्या वनराज को बताती है कि उसके साथ किसी ने बुरे तरीके से बदतमीजी की है और ये सुनकर वनराज और अनुपमा उसे अपने घर ले आते है. उसके घर आने से बा और बाबूजी काफी परेशान हो जाते है.

बा कहती है काव्या के आने से पहले ही बहुत बड़ा हंगामा हुआ था. अब पता नहीं इस बार काव्या अपने साथ कौन सा तूफान लेकर आई है. काव्या किसी तरह से वनराज को अपना बनाना चाहती है. काव्या अब उसके घर में रहने लगेगी. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.

Also Read: दिशा पटानी स्विमसूट में दिखीं गजब की हॉट, एक्ट्रेस की बिकिनी फोटोज वायरल…

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि वनराज कहते है कि समर और नंदिनी का रिश्ता नहीं हो सकता क्योंकि वो काव्या की नीस है. अनुपमा कहती है कि ये रिश्ता होगा क्योंकि वो एक बेहद समझदार औऱ सुलझी लड़की है. लेकिन वनराज एक बार फिर से उसकी बात नहीं सुनता. समर अनुपमा को समझाता है कि उसने नंदिनी को सिर्फ प्रपोज किया था.

इधर नंदिनी काफी रोती रहती है और वो वहां से जाने का प्लान बना लेती है. पारितोष और किंजल में इस बात को लेकर खूब लड़ाई होती है. पारितोष को भी ये रिश्ता नहीं पसंद आता औऱ किंजल उसे कहती है कि जब हमारा रिश्ता हो सकता है तो उन दोनों का क्यों नहीं. इसपर पारितोष कहता है कि तुम्हारा मम्मी ने दिमाग खराब कर दिया है.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola