Anupama Upcoming Episode: वनराज ने अनुपमा के बारे में बोला ये झूठ, काव्या से लिया शादी का फैसला

Updated at : 22 Jan 2021 1:19 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode: वनराज ने अनुपमा के बारे में बोला ये झूठ, काव्या से लिया शादी का फैसला

Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे निकल गया है. अनुपमा के मना करने के बाद वनराज सोच में पड़ जाता है. उसे काव्या औऱ अनुपमा की कही बातें सारी याद आने लगती है. वनराज काव्या से मिलने उसके घर जाता है और ये अनुपमा देख लेती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: स्टार प्लस पर आने वाला सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) इस हफ्ते की टीआरपी लिस्ट में सबसे आगे निकल गया है. अनुपमा के मना करने के बाद वनराज सोच में पड़ जाता है. उसे काव्या औऱ अनुपमा की कही बातें सारी याद आने लगती है. वनराज काव्या से मिलने उसके घर जाता है और ये अनुपमा देख लेती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि काव्या अपना सामान पैक कर रही होती है और वनराज से कहती है कि वो और अनिरुध विदेश जाकर बहुत खुश रहेंगे. वनराज कहता है कि मैं तुमसे नाराज था, लेकिन इसका ये मतलब नहीं था कि मैंने तुम्हें छोड़ दिया है. एक बार ये सब करने से पहले मुझसे एक बार पूछ तो लेना चाहिए.

वनराज काव्या से कहता है कि अनुपमा उसके करीब आने की कोशिश कर रही है. मैं अपने परिवार के पास गया था क्योंकि मैंने अपनी मौत सामने देखी थी. काव्या को वनराज की बात पर यकीन हो जाता है. वनराज कहता है कि हमारे लव स्टोरी का एंड ऐसे होगा, नहीं मालूम था. काव्या उससे कहती है कि तुम्हें अनुपमा से सारे रिश्ते खत्म करने होंगे.

Also Read: ‘Anupama’ की ‘काव्‍या’ ने बिकिनी में कराया बोल्ड फोटोशूट, ‘तूफानी सीनियर’ हिना खान ट्रांसपेरेंट ड्रेस में दिखीं काफी स्टाइलिश

वनराज घर आकर सबको बताता है कि वो काव्या के साथ शादी कर रहा है. अनुपमा संजय को कॉल करके बोलती है कि उसे वकील से मिलना है और तलाक की बात करनी है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या कहती है कि अनिरुध मेरा अब भी मेरा इंतजार कर रहा है और वो उसे एक औऱ मौका देना चाहती है.

अब तक आपने देखा कि बा कहती है कि वनराज को उसके किये की सजा मिल गई है और बा से कहती है कि मुझे इस बारे में बात नहीं करनी. इधर समर से अनुपमा कहती है कि उसे इस बारे में साफ-साफ बात करनी होगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola