ePaper

Anupama Written Update : बाबूजी ने पलटा सारा खेल, इस एक बात से अनुपमा ने नहीं छोड़ा घर

Updated at : 19 Mar 2021 7:11 AM (IST)
विज्ञापन
Anupama Written Update : बाबूजी ने पलटा सारा खेल, इस एक बात से अनुपमा ने नहीं छोड़ा घर

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को नये टर्न एंड ट्विस्‍ट देखने को मिल रहे है. अनुपमा बाबूजी को घर वनराज के नाम करने के लिए कहती है. ये बात वनराज सुन लेता है और काफी ज्यादा गुस्सा हो जाता है. उसे लगता है कि वो ऐसा करके सबके सामने महान बनने की कोशिश कर रही है.

विज्ञापन

Anupama Written Update : सीरियल अनुपमा (Anupama) में दर्शकों को नये टर्न एंड ट्विस्‍ट देखने को मिल रहे है. अनुपमा बाबूजी को घर वनराज के नाम करने के लिए कहती है. ये बात वनराज सुन लेता है और काफी ज्यादा गुस्सा हो जाता है. उसे लगता है कि वो ऐसा करके सबके सामने महान बनने की कोशिश कर रही है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुपमा अपना सारा सामान पैक कर लेती है और घर छोड़कर जाने का फैसला कर लेती है. काव्या उससे कहती है कि तुम अपने मन से ये घर छोड़कर जा रही हो तो ये बात सबको बता देना. वरना सारे लोग मुझे ही बोलेने लगेंगे. वनराज उससे कहता है कि तुमने जब सोच ही लिया है तो तुम जाती क्यों नहीं हो.

वनराज अनुपमा के फैसले पर काफी नाराज होता है. घरवाले उसे रोकने की कोशिश करते है, लेकिन वो नहीं सुनती. बाबूजी कहते है कि जाने से पहले तुम मुझे बता दो कि पाखी जब वापस आएगी तो उसे क्या जवाब देना है. ये सुनकर अनुपमा काफी इमोशनल हो जाती है और अपना फैसला बदल देती है.

Also Read: बाथरूम फोटोशूट से करिश्मा तन्ना ने इंटरनेट पर लगाई आग, देखिए ये 7 बोल्ड तसवीर

काव्या वनराज को भड़काती है और कहती तुम्हें इस घर की जरुरत है. अगर हमलोग इस घर से चले जाएंगे तो हमारा क्या होगा. ये घर तुम अपने नाम करवा लो. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि काव्या चालाकी से उसे अनुपमा के खिलाफ भड़काती है. वो कहती है कि ये घर अनुपमा के नाम से है और अगर कोई अनुपमा की जिंदगी में आता है तो वो क्या करेगा.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ ने पिंक साड़ी, बिंदी, आंखों में काजल लगाए शेयर की लेटेस्ट फोटो, फैंस बोले- ‘कयामत, कयामत…’

काव्या वनराज को विश्वास दिलाती है कि अगर कोई शख्‍स अनुपमा के जिंदगी में एंट्री करेगा या बापूजी उसकी शादी कर देंगे तो वे उसे (वनराज) घर से निकाल देंगे. वनराज ऐसी बातों को सुनकर घबरा गया है और वो अनुपमा से अपने घर लेने का फैसला करता है और अनुपमा को घर से निकाल देता है.

Also Read: करिश्मा तन्ना लेटेस्‍ट फोटोशूट में दिखीं स्वेटर पहने हुए, फैंस बोले- मैडम इतनी ठंड…

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola