Anupama Written Update : वनराज ने अनुपमा से मांगा दूसरा मौका, काव्या इस बात से हुई हैरान

Anupama Written Update : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. वनराज अनुपमा को फिर से पसन्द करने लगा है. अनुपमा से बात करने का वो कोई ना कोई नया बहाना खोजता रहता है. इधर काव्या वनराज को अनुपमा के करीब देखकर नाराज हो जाती है. पतंग उड़ाने के समय जानबूझकर वो अपना हाथ मांझे से काट लेती है, लेकिन फिर भी वनराज उसके पास नहीं जाता.
Anupama Written Update : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) इन दिनों काफी दिलचस्प हो गया है. वनराज अनुपमा को फिर से पसन्द करने लगा है. अनुपमा से बात करने का वो कोई ना कोई नया बहाना खोजता रहता है. इधर काव्या वनराज को अनुपमा के करीब देखकर नाराज हो जाती है. पतंग उड़ाने के समय जानबूझकर वो अपना हाथ मांझे से काट लेती है, लेकिन फिर भी वनराज उसके पास नहीं जाता.
आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि सब लोग के जाने के बाद वनराज अनुपमा को रोक लेता है और दूसरा मौका मांगता है. वो कहता है कि उसे वो माफ कर दें औऱ उसे एक्सेप्ट कर ले. वनराज कहता है मुझे फिर से तुमसे प्यार हो गया है औऱ मैं चाहता हूं कि तुम इस हमारे रिश्ते को एक मौका दो.
अनुपमा ये सुनकर रोने लगती है और कहती है कि मैं पहले आपकी शक्ल भी नहीं देखना चाहती थी, लेकिन जब उस दिन आपको गाड़ी के पास देखा तो मुझे समझ आया कि 25 सालों का रिश्ता इतनी जल्दी खत्म नहीं हो सकता. अनुपमा कहती है कि आप मेरे विश्वास को तोड़ तो नहीं देंगे ना. इसके जवाब में वनराज कहता है कि वो उसका यकीन फिर से नहीं तोड़ने वाला.
आपको बता दें कि ये सब वनराज का एक सपना होता है. सारी चीजें वो सब सोच रहा होता है. जब उसका सपना टूटता है तो वो अपने सामने अनुपमा को देखता है और कहता है कि वो अपने दिल की बात अनुपमा से कह देगा. इधर काव्या वनराज का बर्ताव देखकर हैरान होती है औऱ कहती है कि उसने मुझे एक बार भी कॉल नहीं किया.
पिछले एपिसोड में आपने देखा कि घर के सारे लोग मिलकर पतंग उड़ाते है. इस दौरान खूब नाच-गाना होता है और सब बहुत खुश होते है. समर नंदिनी का डायरी पढ़ लेता है और उसके दिल की बात जान जाता है. वहीं, काव्या सोचती है कि आज फिर इस पर्व में वनराज उसके साथ नहीं है, लेकिन वो इस बार उससे ज्यादा दूर नहीं है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




