ePaper

Kundali Bhagya Written Update : शादी का शगुन लेकर अक्षय के घर पहुंची प्रीता, हाथ लगा ये सबूत, आने वाला है नया ट्विस्ट

Updated at : 19 Jan 2021 6:39 AM (IST)
विज्ञापन
Kundali Bhagya Written Update : शादी का शगुन लेकर अक्षय के घर पहुंची प्रीता, हाथ लगा ये सबूत, आने वाला है नया ट्विस्ट

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल 'कुंडली भाग्य' (Kundali Bhayga) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता को शक है कि अक्षय कृतिका के लिए ठीक नहीं है. उसके पास इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है. अपनी मां सरला के कहने पर वो अक्षय के खिलाफ ठोस सबूत खोज रही है, ताकि उसका सबके सामने वो पर्दापाश कर सकें. इधर अक्षय को पता चल चुका है कि प्रीता उसके खिलाफ कोई प्लान बना रही है.

विज्ञापन

Kundali Bhagya Written Update : सीरियल ‘कुंडली भाग्य’ (Kundali Bhayga) लोगों के फेवरेट शोज में से एक है. जारी ट्रैक के अनुसार, प्रीता को शक है कि अक्षय कृतिका के लिए ठीक नहीं है. उसके पास इस बात का कोई पक्का सबूत नहीं है. अपनी मां सरला के कहने पर वो अक्षय के खिलाफ ठोस सबूत खोज रही है, ताकि उसका सबके सामने वो पर्दापाश कर सकें. इधर अक्षय को पता चल चुका है कि प्रीता उसके खिलाफ कोई प्लान बना रही है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि प्रीता अक्षय के घर में कोई सबूत खोजती है, ताकि उसका सच उसे मालूम चल जाए. उसके हाथ अक्षय का फोन लगता है, जिसमें रुचिका के साथ उसकी कई फोटोज होती है. लेकिन अक्षय को देखकर वो उससे कहती है कि शादी का शगुन लेकर उसके घर आई है. लेकिन अक्षय को प्रीता पर शक हो जाता है.

इधर अक्षय को पता चलता है कि प्रीता ने उसकी मां को कृतिका के साथ पराठे बनाने में बिजी कर दिया है औऱ उसके पापा को जूस लेने बाजार भेज दिया था. ये देखकर अक्षय सोचने लगता है कि जरूर ये सब प्रीता का प्लान होगा ताकि वो उसकी जासूसी कर पाए. प्रीता, समीर, कृतिका और सृष्टि के जाने के बाद अक्षय अपना रूम जाकर देखता है.

Also Read: Kundali Bhagya की ‘प्रीता’ ने इस वजह से तोड़ी थी अपनी सगाई, नच बलिए में इनके साथ ली थी इंट्री

अक्षय को पता चलता है कि प्रीता ने उसके फोन से रुचिका और उसकी सारी तसवीरें अपने फोन में कर लिया है, ये देखकर उसके होश उड़ जाते है. पिछले एपिसोड में आपने देखा कि आपने देखा कि रमोना करीना को जाकर बताती है कि प्रीता ने अक्षय के साथ क्या किया. ये सुनकर करीना काफी गुस्सा हो जाती है.

करीना प्रीता से कहती है कि तुम्हारी हिम्मत कैसे हुई, अक्षय पर इल्जाम लगाने की. करण प्रीता की साइड लेते हुए कहता है कि प्रीता कृतिका से बहुत प्यार करती है इसलिए उसने हमेशा उसकी भलाई सोची है. वहीं, प्रीता को ऐसे डांट खाते देख माहिरा बहुत खुश हो जाती है.

Also Read: The Kapil Sharma Show की ‘भूरी’ को इस ड्रेस में देख थम गईं फैंस की सांसें, आप भी देखिए सुमोना का दिलकश अंदाज

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola