ePaper

Anupama Upcoming Episode : काव्‍या फिर पहुंची वनराज के घर, अनुपमा ने दे दी इस बात की इजाजत

Updated at : 13 Jan 2021 2:04 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Upcoming Episode : काव्‍या फिर पहुंची वनराज के घर, अनुपमा ने दे दी इस बात की इजाजत

anupama upcoming episode written update 13th january 2021 kavya again reached vanraj house anupama gave permission for this bud : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) की दिलचस्‍प कहानी लोगों को बांधे हुए है. शो में नया मोड़ आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज शाह हाउस में हैं और अनुपमा उनकी देखभाल कर रही है. काव्‍या इस बात से नाराज है और वह किसी भी तरह वनराज के पास जाना चाहती है.

विज्ञापन

Anupama Upcoming Episode: सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) की दिलचस्‍प कहानी लोगों को बांधे हुए है. शो में नया मोड़ आनेवाला है. जारी ट्रैक के अनुसार, वनराज शाह हाउस में हैं और अनुपमा उनकी देखभाल कर रही है. काव्‍या इस बात से नाराज है और वह किसी भी तरह वनराज के पास जाना चाहती है. इधर वनराज अनुपमा से माफी मांगने को तैयार है और उसे अपनी गलती का एहसास हो गया है. लेकिन अब काव्‍या अपना पूरा सामान लेकर शाह हाउस पहुंच गई है.

काव्या किसी भी कीमत पर वनराज को खोने के लिए तैयार नहीं है. आनेवाले एपिसोड में आप देखेंगे कि, वनराज को डॉक्‍टर के पास जाना है. वहीं काव्‍या उन्‍हें डॉक्‍टर के पास ले जाने के लिए पहुंच जाती है. सभी चौंक जाते हैं. इस बार, अनुपमा काव्या से बहस करने के मूड में नहीं है और वो वनराज को काव्या के साथ जाने के लिए कह देती है. वनराज हैरान रह जाता है.

अनुपमा चाहती है कि काव्या वनराज की जिम्मेदारी जल्द से जल्द ले ले. वो वनराज को शाह हाउस में सिर्फ एक मेहमान के तौर पर देखती है. अब देखना दिलचस्‍प होगा कि, क्‍या काव्‍या फिर वनराज के करीब जाने में कामयाब होगी? क्‍या काव्‍या फिर वनराज को अपने घर लेकर जाने में कामयाब होगी? यह तो आनेवाले एपिसोड में ही पता चल पाएगा.

Also Read: वरुण धवन और नताशा दलाल करेंगे इसी महीने शादी? 200 मेहमानों के लिए होटल बुक, यहां पढ़ें पूरी डिटेल

आपने देखा कि, वनराज बेड से गिर जाता है. ये देखकर अनुपमा काफी घबरा जाती है और सारे घरवालों को आवाज देती है. सारे घरवाले ऐसे वनराज को देखकर काफी परेशान हो जाते है. बा अनुपमा से वनराज का हाथ मालिश करने बोलती है. इस बात पर बा और किंजल एक-दूसरे से बहस करने लगती है.

अनुपमा से वनराज कहता है कि आज तुमने पहले बार मुझे हक से डांटा, मुझे काफी अच्छा लगा. इधर किंजल गुस्से में अपने कमरे में आकर कपड़े फेंकने लगती है. पारितोष उसे समझाता है कि अगर मम्मी को कोई दिक्कत नहीं है तो तुम क्यों इतना परेशान हो रही हो. किंजल उससे कहती है कि अगर मम्मी कुछ नहीं कह रही है तो इसका मतलब नहीं है कि उन्हें दर्द नहीं हो रहा. इस घर में सबको कुछ नहीं दिख रहा, सिवाय बाबूजी और समर को.

Posted By : Budhmani Minj

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola