Anupama: पांच साल बाद बाबूजी से मिलने पर अनुपमा हुई भावुक, तोशू ने मांगी वनराज से मदद

Updated:
विज्ञापन
Anupama upcoming episode

Anupama upcoming episode

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अनु पांच साल बाद अपने पूरे परिवार से मिलेगी. वो डिंपी, माही, पाखी, ईशानी, काव्या से मिलती है. अनुपमा, बाबूजी को देखकर इमोशनल हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना लीड रोल निभाते है. सीरियल की कहानी लीप के बाद और ज्यादा दिलचस्प हो गई है. शो में दिखाया जा रहा है कि तोशू अपना सामान लेकर घर से भाग गया है. अनुपमा ने उसे पुलिस स्टेशन मे आत्म समर्पण करने के लिए कहा था. दूसरी तरफ यशदीप अपने स्टाफ मेंबर के साथ अनुपमा का जन्मदिन मनाता है. वो काफी खुश हो जाती है और भावुक हो भी जाती है. आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज उसे जन्मदिन की बधाई देगा.


अनुपमा का लेटेस्ट एपिसोड
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज और अनु की नजरें मिलती है और उनके आंखों से आंसू निकलने लगते है. अनुपमा और अनुज एक-दूसरे को देखकर मन ही मन में रोते है. अनुज उसे एक गुलाब देकर जन्मदिन की शुभकामनाएं देता है. वो उसे कपाड़िया सर कहती है. अनुज उससे वादा लेता है कि वो अपने हर ख्वाब को पूरा करेगी और हंसते-मुस्कुराते रहेगी. अनुपमा उसकी बात सुनने के बाद हां कहती है. उसके बाद अनुज, उसे अकेले छोड़कर चला जाता है. वहीं, दूसरी तरफ वनराज को बा सलाह देती है कि बाबूजी के सामने वो अनुपमा को ताना ना दे.


पांच साल बाद बाबूजी से मिली अनुपमा
पांच साल के बाद अनुपमा, बाबूजी, ईशानी, माही, काव्या, डिंपी से अमेरिका में मिलती है. बाबूजी को देखकर वो काफी भावुक हो जाती है और बाबूजी भी इमोशनल हो जाते है. बाबूजी अपनी बेटी अनुपमा से पूछते है कि तुम मुझे भूल गई ना. अनुपमा इसके जवाब में कहती है कि वो उन्हें एक पल के लिए भी नहीं भूली. बाबूजी उससे नाराजगी जाहिर करते हुए कहते है कि उसने इन पांच सालों में उसे कभी फोन क्यों नहीं किया. अनुपमा उससे माफी मांगती है. वो बाबूजी का स्वागत घर में आरती उतार कर करती है.

Anupama Upcoming Twist: अनुज-श्रुति की शादी का कार्ड देखकर टूट जाएगी अनु, यशदीप को रेस्टोरेंट में होगा नुकसान


तोशू ने मांगी वनराज से मदद
वनराज तोशू को यकीन दिलाता है कि वो अनुज से कहकर उसका केस बंद करवा देगा. वो उसे वापस घर आने के लिए कहता है. तोशू कहता है कि अनुपमा कभी इस बात के लिए राजी नहीं होगी. तोशू अपने पिता वनराज को कुछ करने के लिए कहता है और फिर उनकी बात खत्म हो जाती है. वहीं, आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि यशदीप ने कर्ज लिया था और इसे पूरा ना कर पाने की वजह से उन्हें रेस्तरां बंद करना पड़ेगा. अनुपमा इस मुश्किल घड़ी में यशदीप का साथ देती है. वो उसे सलाह देती है कि उन्हें होली पर स्पेशल प्रोगाम करवाना चाहिए.

Anupama: अनुपमा के बेटे समर को डेट करने पर डिंपी ने तोड़ी चुप्पी, निशि सक्सेना बोली- मैं सागर पारेख को अपना…

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola