Anupama: इस वजह से माही से शादी के लिए मानेगा प्रेम, राही का प्यार रह जाएगा अधूरा

Updated:
विज्ञापन
Anupama upcoming twist

Anupama upcoming twist

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही ये जानकर काफी दुखी हो जाती है कि प्रेम उससे नहीं प्यार करता. माही, अनु से पूछती है कि वह इतनी अनलकी क्यों है. राही, माही को ऐसे देखकर काफी परेशान हो जाती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, प्रेम के बारे में सोचती है. माही को बुरा लगता है कि प्रेम उससे प्यार नहीं करता. ये सब सोचकर माही पूल में कूद जाती है और राही उसे बचाने के लिए जाती है. हालांकि माही, राही की मदद लेने से मना कर देती है. अनु, माही से पूछती है कि वह उसकी हेल्प क्यों नहीं ले रही. माही को राही बचा लेती है. अनु उससे पूछती है कि उसने ऐसा क्यों किया. माही बताती है कि प्रेम उससे प्यार नहीं करता और उसके बिना नहीं रह सकती.

माही को अनुपमा ने संभाला

सीरियल में दिखाया जाएगा कि पारितोष कहता है कि अगर माही को कुछ हो जाता तो वह लोग काव्या को क्या जवाब देते. पाखी कहती है काव्या, माही के सुसाइड को लेकर उनपर केस भी दर्ज कर सकती थी. डॉली कहती है कि अनु को प्रेम को इस घर में लेकर आना ही नहीं चाहिए. अंश को प्रेम पर गुस्सा आता है. दूसरी तरफ माही, अनु से पूछती है कि प्रेम ने उसके प्यार को क्यों ठुकराया. अनु उससे पुछती है कि क्या प्रेम उसके लिए इतना जरूरी है. वह माही को जीने के लिए कहती है. उन दोनों की बातें राही सुन लेती है.

माही से शादी करेगा प्रेम

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि अंश, परी को बताता है कि प्रेम भाग गया है. माही ये सुन लेती है और अपना आपा खो देती है. वह अनुपमा को प्रेम को लाने के लिए कहती है. अनु कहती है वह प्रेम को उससे शादी करने के लिए मजबूर नहीं कर सकती. माही, अनु से कहती है प्रेम उससे ही प्यार करता है. दूसरी तरफ राही, प्रेम से माही का प्यार स्वीकार करने के लिए कहती है. प्रेम कहता है वह माही से प्यार नहीं कर सकता और उसे सिर्फ राही से प्यार है. वह अपने प्यार का त्याग करने से मना कर देता है. राही ये सुनकर चौंक जाती है. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि राही, माही से कहती है कि प्रेम उससे शादी करेगा.

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन होगी नयी राही? अलीशा परवीन को ये एक्ट्रेस करेगी रिप्लेस, जानें नाम

यह भी पढ़ें- Anupama: कौन हैं अद्रिजा रॉय? जो बनेगी अनुपमा की बेटी, निभाएगी नयी राही का किरदार

विज्ञापन
दिव्या केशरी

लेखक के बारे में

By दिव्या केशरी

दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.

शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत

दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.

खबरों को लेकर सोच

दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola