Anupama Twist: अनुज-राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा ये शख्स, कोठारी परिवार का ये सदस्य खाएगा अनु को बर्बाद करने की कसम

Manish Goel entry in Anupama
Anupama serial update: सीरियल अनुपमा में नया ट्विस्ट देखने मिलेगा. अनुपमा मुंबई में रह रही है और वहां पर एक घर में नौकरानी का काम करती है. वहां पर उसकी बहुत बेइज्जती होती है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार का एक शख्स अनुपमा को किसी भी हाल में बर्बाद करना चाहता है.
Anupama serial update: सीरियल अनुपमा में एक बड़ा ट्विस्ट देखने को मिलेगा जिसकी उम्मीद दर्शकों ने नहीं की होगी. लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जा रहा है कि आर्यन की मौत से कोठारी परिवार सदमे में है. ख्याति और पराग अपना बेटा खोकर गम में डूबे हुए है. हर कोई आर्यन का हत्यारा अनुपमा को मानता है. बाबूजी भी अनु के साथ इस बार खड़े नहीं है और ना ही प्रेम और राही उसका साथ देते हैं. अनु का एक्सीडेंट होने वाला होता है और राघव अपनी जान पर खेलकर उसकी जान बचाता है. राघव की इस एक्सीडेंट में मौत हो जाती है. अब कहा जा रहा है कि अनु की जिंदगी में एक और शख्स की एंट्री होने वाली है.
अनुपमा बनेगी नौकरानी
अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनु को नये शहर मुंबई में नयी चुनौतियों का सामना करना पड़ता है. वह अकेले ही एक चॉल में रहती है और वहां के लोग उसका बहुत मजाक उड़ाते है. वह किसी से भी बात नहीं करती है और उसकी जीवन में उदासी फैली हुई है. वह एक अमीर घर में नौकरानी का काम करती है. वहां का मालिक उसके साथ छेड़छाड़ करने की कोशिश करता है. अनु उसे रोकने की कोशिश करती है, लेकिन वह उसकी बात नहीं सुनता. उस आदमी की पत्नी अनु पर उसके पति को फंसाने का आरोप लगाती है और उसे बुरा भला कहते हुए वीडियो बनाने लगती है.
अनुज, राघव के बाद अनु की जिंदगी में आएगा नया शख्स
अनुपमा की जिंदगी में एक आदमी की एंट्री होती है और वह उसका पीछा करता है और उसे दूर से ही देखता है. मीडिया रिपोर्ट्स में बताया जा रहा है कि ये आदमी, अनुज से जुड़ा हुआ है. वह अनुज के बिजनेसमैन दोस्तों में से एक है, जो अनु को बहुत पहले से पसंद करता होता है. क्या ये शख्स अनु का साथ देगा. दूसरी तरफ ख्याति, अनु को बर्बाद करना चाहती है और उसने गौतम से हाथ मिला लिया है. वह एक आदमी को पैसे देती है अनु को परेशान करने के लिए.
यह भी पढ़ें– Thug Life Cast Fees: कमल हासन की फिल्म में कौन ले रहा सबसे ज्यादा फीस? तृषा कृष्णन के हिस्से में आई सिर्फ इतनी रकम
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी एंटरटेनमेंट जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड के रूप में कार्यरत हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार फिल्म, टीवी और ओटीटी इंडस्ट्री की खबरों को कवर कर रही हैं. उनके पास लगभग 7 साल का जर्नलिज्म एक्सपीरियंस है. एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में उनकी मजबूत पकड़ फिल्म, वेब सीरीज, टीवी शो, बॉक्स ऑफिस, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, बीटीएस अपडेट्स, थ्रोबैक स्टोरी, गॉसिप और ट्रेंडिंग एंटरटेनमेंट न्यूज पर है. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर को आसान, भरोसेमंद और दिलचस्प अंदाज में पाठकों तक पहुंचाया जाए, ताकि पाठक सिर्फ जानकारी ही नहीं, बल्कि खबर से जुड़ाव भी महसूस करें.
शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत
दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स की डिग्री हासिल की है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. इस दौरान उन्होंने कई स्पेशल स्टोरी और न्यूज पैकेज तैयार किए. झारखंड से जुड़ी कई अहम खबरों पर काम करते हुए उन्होंने रिसर्च और आसान भाषा में खबर लिखने की अपनी क्षमता को और मजबूत किया.
खबरों को लेकर सोच
दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ मनोरंजन की खबरें देना नहीं, बल्कि पाठकों तक सटीक, भरोसेमंद और रोचक जानकारी पहुंचाने की जिम्मेदारी भी है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिसकी मदद से वह किसी भी खबर की गहराई तक पहुंचती हैं. वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, Google Discover फ्रेंडली और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करती हैं, ताकि पाठकों को सही जानकारी आसानी से मिले और उनका पढ़ने का अनुभव बेहतर हो.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










