ePaper

Anupama: मोटी बा के झूठ से हटेगा पर्दा, इस शख्स के सामने खुलेगा राज, शादी के बाद राही संग अलग घर में रहेगा प्रेम

Updated at : 09 Feb 2025 2:09 PM (IST)
विज्ञापन
Shivam Khajuria on 5 years of anupama

अनुपमा के पांच साल पूरे होने पर प्रेम ने बात की, फोटो- इंस्टाग्राम

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि प्रार्थना और ख्याति बात करते होते हैं. प्रार्थना काफी भावुक हो जाती है. दूसरी तरफ कोठारी परिवार प्रेम और राही की शादी के लिए मान जाता है.राही ये जानकर शरमा जाती है.

विज्ञापन

Anupama: सीरियल अनुपमा में दिखाया जाएगा कि मोटी बा को प्रेम चुनौती देता है और कहता है कि वह कुंडली पर भरोसा कर सकत है, लेकिन वह सिर्फ अपने भाग्य पर भरोसा करता है. वह कहता है कि वह राही से शादी करेगा, भले ही कोठारी परिवार उसे ना स्वीकार करें. वह उन्हें फैसला लेने के लिए कहता है. पंडित जी बताते हैं कि प्रेम और राही की कुंडली मैच हो रही है और राही उसके लिए सौभाग्य लेकर आएगी. अनुपमा उनकी शादी कराने का फैसला करती है.

राही अपने आने वाले फ्यूचर को लेकर होती है परेशान

अनुपमा में दिखाया जाएगा कि माही, राही के लाइफ का मजाक उड़ाती है. अंश पूछता है कि आगे क्या होगा. राही अपने आने वाले फ्यूचर को लेकर काफी परेशान होती है. दूसरी तरफ प्रार्थना काफी भावुक होती है और ख्याति उससे उनके और गौतम के बारे में पूछती है. प्रार्थना बताती है कि कुंडली सफल शादी का राज नहीं है. ख्याति कहती है कि पराग से वह बात करेगी. प्रार्थना कहती है कि पराग उससे ज्यादा गौतम पर भरोसा करती है.

राही से शादी के बाद अलग घर में रहेगा प्रेम

मोटी बा पराग से पूछती है कि वह क्या सोच रहा है. पराग कहती है कि उसने अभी तक फैसला नहीं किया है. वह कहती है कि प्रेम की वजह से उसे हार मानना पड़ेगा. कोठारी, प्रेम और राही की शादी के लिए मान जाता है. अनिल, राही से कहता है कि अब वह खुश है ना.राही उसकी बातें सुनकर शरमा जाती है. माही को देखकर अनु कहती है कि उसकी लाइफ में भी कोई साथ जरूर आएगा. माही कहती है वह जिसे चाहती थी उसे राही ने छीन लिया. अनुपमा के अपकमिंग एपिसोड में दिखाया जाएगा कि मोटी बा प्रेम को कोठारी हाउस में उसे रखने के लिए बीमार होने का नाटक कर रही है और इस बारे में प्रेम को पता चल जाएगा. वह राही को एक घर दिखाता है और कहता है कि शादी के बाद वह दोनों उसमें रहेंगे.

यह भी पढ़ें- Anupama: ख्याति नहीं ये है प्रेम की असली मां, मरने से पहले राही से अपने पोते की शादी करवाना चाहती है मोटी बा

यह भी पढ़ें- Anupama: गिरती टीआरपी के बीच इन 2 एक्टर्स की शो में होगी एंट्री, प्रेम के अतीत से हटेगा पर्दा

विज्ञापन
Divya Keshri

लेखक के बारे में

By Divya Keshri

मेरा नाम दिव्या केशरी है. मैं प्रभातखबर.कॉम में एंटरटेनमेंट लीड के तौर पर काम कर रही हूं. पिछले 5 साल से ज्यादा वक्त से मैं ग्लैमर और सिनेमा की दुनिया को कवर कर रही हूं. मेरा पूरा फोकस फिल्मों, टीवी सीरियल्स और OTT के ट्रेंडिंग अपडेट्स पर रहता है. मैं आपके लिए फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस का पूरा हिसाब-किताब लेकर आती हूं. लिखते वक्त मेरी एक ही कोशिश रहती है- बात चाहे कितनी भी मुश्किल क्यों न हो, उसे बिल्कुल आसान और मजेदार तरीके से कहूं. ताकि आप खबर को सिर्फ पढ़ें नहीं, बल्कि उससे कनेक्ट भी कर पाएं.

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola