ePaper

Anupama Spoiler Alert : काव्या के घर पहुंचा वनराज, तो बा ने अनुपमा से कह दी ये बात, आने वाला है दिलचस्प मोड़

Updated at : 03 Dec 2020 2:51 PM (IST)
विज्ञापन
Anupama Spoiler Alert : काव्या के घर पहुंचा वनराज, तो बा ने अनुपमा से कह दी ये बात, आने वाला है दिलचस्प मोड़

Anupama Spoiler Alert : सीरियल 'अनुपमा' (Anupama) अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. इन दिनों शो में वनराज और काव्या के अफेयर का सच जानने के बाद बा और बाकी सारे घरवाले परेशान है. वनराज ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया है. बा अनुपमा से वनराज को माफ करने के लिए कहती है, लेकिन वो इस बात से साफ इनकार कर देती है.

विज्ञापन

Anupama Spoiler Alert : सीरियल ‘अनुपमा’ (Anupama) अपने दिलचस्प ट्रैक से दर्शकों को बांधे हुए है. इन दिनों शो में वनराज और काव्या के अफेयर का सच जानने के बाद बा और बाकी सारे घरवाले परेशान है. वनराज ने घर छोड़ने का फैसला कर लिया है. बा अनुपमा से वनराज को माफ करने के लिए कहती है, लेकिन वो इस बात से साफ इनकार कर देती है.

आने वाले एपिसोड में दिखाया जाएगा कि वनराज घर छोड़ कर चला गया है. बाबूजी बा को समझाते है कि वनराज तुम्हारा बेटा है, इसलिए तुम्हें बुरा लग रहा है. लेकिन उसने जो किया वो ठीक नहीं है. इधर वनराज काव्या के घर आ जाता है. काव्या उससे कहती है कि तुम गुस्से में यहां आए हो, कहीं तुम वापस ना चले जाओ. इस पर वनराज कहता है कि मैंने एक बार जो फैसला ले लिया है, वही फाइनल है.

पारितोष अपनी सगाई टूटने से बहुत दुखी है और वो अनुपमा से कहता है कि गलती किसी और ने की और सजा उसे और किंजल को मिल रही है. इधर किंजल अनुपमा के घर आती है औऱ सबसे माफी मांगती है. बा उसे देखकर भड़क जाती है औऱ खूब भला- बुरा सुनाती है. किंजल बा को समझाने की कोशिश करती है, लेकिन बा उसे घर से जाने के लिए कह देती है.

Also Read: PHOTO : इंटरनेट पर छाई शहनाज गिल की बोल्ड तस्वीरें, फैंस ने कमेंट में लिखा- कातिलाना तीखी…

समर अनुपमा से कहता है कि वो सोच रहा है कि कॉल सेंटर में जॉब कर लें, इससे घर में थोड़ी हेल्प हो जाएगी, लेकिन अनुपमा उसे मना कर देती है. बा को दुखी देख अनुपमा उनसे बात करती है. बा कहती है कि वनराज वापस जरूर आएगा. तभी अनुपमा देखती है कि वनराज अपने बैग के साथ वापस वहां आ गया है.

पिछले एपिसोड में आपने देखा कि अनुपमा वनराज को रोकती नहीं है और तलाक के कागजात की मांग करती है. इसके अलावा, अनुपमा ने अपने सभी पारिवारिक जरूरतों को पूरा करने के लिए वनराज को धन्यवाद देती है. वनराज इस घर से निकल जाती है कि अनुपमा बेकार है और वह उसके साथ के बिना परिवार की वित्तीय जरूरतों को पूरा करने में सक्षम नहीं होगी.

Posted By: Divya Keshri

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola