Anupama Spoiler: अनुज-अनुपमा के बीच आखिरकार मिट गईं दूरियां, माया का हुआ पर्दाफाश, आने वाला है जबरदस्त ट्विस्ट
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया सुझाव देती है कि कपाड़िया हवेली में समर और डिंपी की हल्दी की रस्म और शादी हो सकती है. अनुपमा अपने ससुराल में वापस जाने के लिए सहज नहीं है.
Anupama Spoiler: रूपाली गांगुली, गौरव खन्ना, और सुधांशु पांडे स्टारर अनुपमा (Anupama) में जबरदस्त टर्न एंड ट्विस्ट आ रहा है. समर और डिंपी की शादी में पूरा परिवार शामिल हुआ है. एक तरफ अनुपमा इंतजार कर रही है कि अनुज उससे बात करें. तो दूसरी तरफ माया इस बात पर जोर दे रही है कि अनुज उसके पास ना जाए. आने वाला एपिसोड काफी दिलचस्प होने वाला है.
अनुपमा के लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि माया सुझाव देती है कि कपाड़िया हवेली में समर और डिंपी की हल्दी की रस्म और शादी हो सकती है. अनुपमा अपने ससुराल में वापस जाने के लिए सहज नहीं है क्योंकि अनुज के साथ वहां उसकी खूब सारी यादें है. माया अनुज को अपने घर, कपाड़िया हवेली में जाने के लिए मजबूर करती है, लेकिन वो मना कर देता है. फिर वह उसे धमकी देना शुरू कर देती है.
https://www.instagram.com/p/Csckim0vIzq/
अनुज को अनुपमा के पीछे जाते देख वनराज को जलन होती है. अनुपमा कमरे में अनुज को देखकर कहती है कि वो जानती थी कि वो उससे बात करने आएगा. अनुज उसकी ओर बढ़ता है. अनुज और अनुपमा को आसपास न देखकर माया भी घबरा जाती है और डर जाती है कि कहीं वे साथ तो नहीं हैं. अनुज, अनुपमा से कहता है कि वह खुश है कि वह अमेरिका जा रही है और अपना सपना पूरा कर रही है.
Also Read: Anupama Spoiler: अनुज की चुप्पी से टूटा अनुपमा का दिल, माया चलेगी फिर से खतरनाक चाल!
माया इस बात को लेकर परेशान हो जाती है कि दोनों कही साथ में तो नहीं. अनुज को वो खोजती हुए कमरे में आ जाती है. अनुज अनुपमा से कहता है कि वह उससे कहना चाहता है कि… अनुपमा पूछती है क्या? माया उसके पास जाती है और बहाना बनाती है कि उसकी तबीयत खराब हो रही है. जिसके बाद अनुज उसे लेकर वहां से चला जाता है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो अनुज औऱ अनुपमा बाजार में मिलते है. दोनों वहां बातें करते है और अनुज पूरी सच्चाई उसे बताता है. अनुज बताता है कि मुंबई छोड़ने के बाद क्या हुआ. जिसके बाद दोनों गले मिलते है. हालांकि देखना है कि क्या सच में ऐसा होगा या ये सिर्फ एख सपना है. अब देखना है कि माया की कौन सी सच्चाई सामने आने वाली है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Divya Keshri
दिव्या केशरी प्रभात खबर डिजिटल की एंटरटेनमेंट टीम की लीड हैं. वह 2020 से प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ी हुई हैं और तब से लगातार एंटरटेनमेंट सेक्शन में काम कर रही हैं. उनके पास लगभग 8 साल का पत्रकारिता अनुभव है. वह फिल्म, टीवी और ओटीटी की दुनिया को बहुत अच्छे से समझती हैं. दिव्या की खास पहचान फिल्मों की थ्रोबैक स्टोरी, बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट, सेलिब्रिटी इंटरव्यू, BTS अपडेट, गॉसिप और ट्रेंडिंग टीवी-ओटीटी खबरों में है. वह खबरों को आसान भाषा में लिखती हैं ताकि हर पाठक उसे आराम से समझ सके और जुड़ाव महसूस कर सके. शिक्षा और पत्रकारिता की शुरुआत दिव्या केशरी ने माखनलाल चतुर्वेदी राष्ट्रीय पत्रकारिता एवं संचार विश्वविद्यालय से एडवरटाइजिंग एंड पब्लिक रिलेशंस में मास्टर्स किया है. उन्होंने अपने करियर की शुरुआत ईटीवी भारत से की, जहां उन्हें अलग-अलग बीट्स पर काम करने का मौका मिला. यहां उन्होंने कई खास स्टोरी और पैकेज बनाए और झारखंड से जुड़ी कई महत्वपूर्ण खबरों पर काम किया. यहीं से उनकी रिपोर्टिंग स्किल और सरल भाषा में खबर लिखने की क्षमता मजबूत हुई. प्रभात खबर डिजिटल में भूमिका इसके बाद दिव्या प्रभात खबर डिजिटल से जुड़ीं. यहां उन्होंने एंटरटेनमेंट पत्रकारिता में अपनी अलग पहचान बनाई. आज वह एंटरटेनमेंट टीम को लीड कर रही हैं और फिल्म, टीवी और ओटीटी से जुड़ी ट्रेंडिंग खबरों पर लगातार काम कर रही हैं. उनकी सबसे मजबूत पकड़ फिल्म रिव्यू, ट्रेलर एनालिसिस और बॉक्स ऑफिस रिपोर्टिंग में मानी जाती है. वह हर खबर को सिर्फ जानकारी नहीं, बल्कि एक कहानी की तरह पेश करती हैं. पत्रकारिता को लेकर सोच दिव्या केशरी का मानना है कि एंटरटेनमेंट पत्रकारिता सिर्फ खबर देना नहीं है, बल्कि पाठकों से जुड़ने का एक तरीका है. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ है, जिससे वह किसी भी खबर की गहराई को अच्छे से समझ पाती हैं. इसी वजह से वह खबरों को आसान, साफ और असरदार भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में सक्षम हैं.
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










