Anupama Spoiler: अनुज की चुप्पी से टूटा अनुपमा का दिल, माया चलेगी फिर से खतरनाक चाल!

Updated:
विज्ञापन

Anupama upcoming episode

Anupama Spoiler: स्टार प्लस का शो अनुपमा टीआरपी रेस में सबसे आगे है. अनुपमा और अनुज की मुलाकात तो होती है, लेकिन अनुज उससे कुछ कहता नहीं है. अनुपमा उसे माया के साथ देखकर काफी उदास है.

विज्ञापन
undefined

शो अनुपमा में दर्शकों को हाई वोल्टेज ड्रामा दर्शकों को देखने मिल रहा है. अनुज और अनुपमा मिले, लेकिन उसने उससे एक शब्द भी बात नहीं की. अनुज की चुप्पी से अनुपमा का दिल बैठ गया है.

विज्ञापन
undefined

समर और डिंपी की शादी में अनुपमा- वनराज और माया-अनुज साथ बैठकर पूजा करते है. ये देखकर सारा परिवार दुखी हो जाता है और अनुपमा काफी उदास हो जाती है.

undefined

लेटेस्ट एपिसोड में दिखाया जाएगा कि अनुज, अनुपमा से बात करने की कोशिश करेगा. वो उसे पीछे-पीछे कमरे में जाएगा और ये वनराज देख लेगा.

undefined

अनुज को देखकर अनुपमा कहेगी कि उसे मालूम था कि वो उससे बात जरुर करेगा. दोनों एक ही कमरे में होंगे. तभी माया को इस बात का पता चलेगा कि दोनों फंक्शन से गायब है.

undefined

माया ये सोचकर परेशान हो जाएगी कि आखिर अनुज और अनुपमा साथ होकर क्या बात करेंगे. कही दोनों फिर से मिल तो नहीं जाएंगे. अब देखना है कि माया कौन सा खतरनाक चाल चलेगी उन दोनों को अलग करने के लिए.

undefined

वहीं, माया शाह परिवार को सुझाव देती है कि समर और डिंपी के शादी के फंक्शन आधे शाह हाउस और आधे कपाडिया हाउस में करना चाहिए. ये सुनकर अनुपमा थोड़ी सकपका जाती है.

विज्ञापन

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola